कवर्धा:- चिल्फी थाना क्षेत्र के सिलतरा गांव में खेत की जुताई को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि पिता-पुत्र पर बरछी और हाथ-मुक्कों से हमला करने का आरोप लगा है।पीड़ित के मुताबिक, 6 अगस्त को बेटा खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहा था। इसी दौरान चार लोग वहां पहुंचे और जुताई को लेकर विवाद करने लगे।
आरोप है कि मारपीट के दौरान लोहे की बरछी से बेटे के सिर पर वार किया गया।बेटे को बचाने पहुंचे पिता पर भी बरछी से हमला किए जाने का आरोप है। दोनों के घायल होने की बात सामने आई है। मामले में गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी के आरोप भी लगाए गए हैं।

