रायपुर :- राजधानी रायपुर में सरकारी बिजली वितरण कंपनी CSPDCL विभाग के एक Executive Engineer का कथित रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।इस वीडियो के सामने आने के बाद बिजली विभाग से लेकर प्रशासनिक हलकों तक हड़कंप मच गया है।
वायरल वीडियो में CSPDCL विभाग के एक अधिकारी कथित तौर पर ठेकेदार से पैसे लेते दिखाई दे रहे हैं।वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हो सकी है, लेकिन इसके वायरल होने के बाद विभाग में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
संबंधित अधिकारी पर लंबे समय से सप्लायरों और ठेकेदारों से कमीशन लेने के आरोप लगते रहे हैं। खरीद प्रक्रियाओं में गड़बड़ी और भुगतान के एवज में वसूली की शिकायतें भी पहले सामने आ चुकी हैं।मामले को लेकर विपक्षी दल भी सरकार और बिजली विभाग को घेरने की तैयारी में हैं।प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि यदि वीडियो की सत्यता प्रमाणित होती है तो यह मामला भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसियों तक पहुंच सकता है।

