नई दिल्ली :- सीमा हैदर जब से पाकिस्तान छोड़कर आई हैं. अक्सर उनको लेकर कोई न कोई खबर सामने आती रहती है. इस बार एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे, बता दें कि सीमा हैदर ने छठें बच्चे को जन्म दिया है. सबसे होश उड़ा देने वाली बात तो ये है कि सीमा और उनके पति ने अपने छठे बच्चे का नाम “भारत” रखा है. परिवार में इस नए सदस्य के आने का जश्न मनाने के लिए सचिन और सीमा के परिवारों में बहुत खुशी और उत्साह का माहौल है.
कुआं पूजन’ समारोह में ख़ुशी का माहौल
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में रहने वाले सचिन और सीमा के इस छठे बच्चे के आगमन पर ‘कुआं पूजन’ समारोह आयोजित किया गया था. इस रस्म का एक वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में सीमा को अपने सिर पर कलश रखकर चलते हुए देखा जा सकता है. इतना ही नहीं समारोह के दौरान सीमा और सचिन दोनों को नाचते हुए देखा जा सकता है. उनके वकील, ए.पी. सिंह भी बैकग्राउंड में दिखाई दे रहे हैं. सीमा हैदर और उनका परिवार अपने छठे बच्चे के जन्म से बेहद खुश है.

