Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: यात्रियों से भरी बस पलटी, चीख-पुकार में बदला मंजर

    May 3, 2026

    धान के कटोरे छत्तीसगढ़ में क्यों बढ़ रहे शुगर मरीज, जानिए लक्षण, कारण और एक्सपर्ट से निवारण

    May 3, 2026

    CG: क्रूरता की हद बोलेरो में ठूंस-ठूंसकर ले जाई जा रहीं 7 गायें पकड़ी गईं, आरोपी फरार

    May 3, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Sunday, May 3
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » भेड़ियों का आतंक : सीएम योगी ने शीर्ष अधिकारियों की आपात बैठक की, जिलाधिकारियों को जारी किए निर्देश |
    Uncategorized

    भेड़ियों का आतंक : सीएम योगी ने शीर्ष अधिकारियों की आपात बैठक की, जिलाधिकारियों को जारी किए निर्देश |

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediSeptember 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Wolf terror:यूपी के बहराइच जिले में भेड़ियों के आतंक को लेकर सीएम योगी ने प्रदेश के शीर्ष अधिकारियों के साथ एक आपातकालीन बैठक की। बैठक के बाद प्रशासन ने आवश्यक कदम उठाना शुरू कर दिया है।

    सीएम की बैठक की तस्वीर। प्रतीकात्मक चित्र। – फोटो : अमर उजाला |

    विस्तार | प्रदेश के विभिन्न जिलों में हाल की मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को एक उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में विभागीय मंत्रियों और संबंधित अधिकारियों को इन संघर्षों को रोकने, उनकी निगरानी करने और कारणों की जांच करने के निर्देश दिए गए। सीएम के निर्देश के बाद जिलाधिकारी तत्पर हो गए और तुरंत टीमों का गठन करके गांव-गांव जाकर जन जागरूकता फैलाने के प्रयास शुरू किए।

    सीएम योगी के निर्देश मिलने के बाद अधिकारियों की तत्परता|

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक में उल्लेख किया कि पिछले कुछ दिनों में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आदमखोर भेड़िये और तेंदुए द्वारा हमले की सूचनाएं आई हैं। उन्होंने इन घटनाओं को नियंत्रण में लाने, वन्यजीवों को पकड़ने और आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रभावित जिलों में प्रशासन, पुलिस, वन विभाग, स्थानीय पंचायत और राजस्व विभाग को व्यापक जन जागरूकता फैलाने और सुरक्षा उपायों की जानकारी देने के निर्देश दिए। बैठक के बाद वन मंत्री और अन्य अधिकारी सक्रिय हो गए।

    वन मंत्री ने बहराइच, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, बिजनौर और अन्य जिलों में तत्काल वन विभाग के अतिरिक्त कर्मचारियों को तैनात करने का आदेश दिया। इसके साथ ही ज्वाइंट पेट्रोलिंग बढ़ाने और वरिष्ठ अधिकारियों को जिलों में कैम्प करने, जनप्रतिनिधियों से सहयोग प्राप्त करने और ग्रामीण क्षेत्रों में पेट्रोमैक्स की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उत्तर प्रदेश ने मानव-वन्यजीव संघर्ष को आपदा घोषित किया है, जिससे घायल लोगों और उनके परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

    कई जिलाधिकारियों ने अपने-अपने जिलों में नई गाइडलाइंस प्रस्तुत कीं।

    मानव-वन्यजीव संघर्ष के मद्देनजर बहराइच, सीतापुर और लखीमपुर खीरी के जिलाधिकारियों ने अपने-अपने जिलों में पुलिस, वन विभाग, स्थानीय पंचायत और राजस्व विभाग को दिशा-निर्देश जारी किए। निर्देशों में वन क्षेत्रों और जंगल से सटे ग्रामीण इलाकों में वन कर्मियों की टीमों की रोजाना गश्त, गश्त की सूचना रजिस्टर पर दर्ज करने, और आरक्षित वन क्षेत्रों से जुड़े गांवों में बैठकें आयोजित करने की बात शामिल है। ग्रामीणों को वन्य जीवों से सावधान रहने और खेतों में समूहों में आवाज करते हुए जाने की सलाह दी गई है।

    मानव-वन्यजीव संघर्ष के प्रति संवेदनशील क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। सार्वजनिक स्थलों जैसे मंदिर, मस्जिद, स्कूल, स्थानीय बाजार, गन्ना क्रय केंद्र, खंड विकास कार्यालय और तहसील पर वन्य जीवों से बचाव के होर्डिंग्स लगाए जाएं। वन्य जीव प्रभावित क्षेत्रों में रास्ते और सार्वजनिक स्थलों पर पोस्टर लगाए जाएं और ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए पम्पलेट्स वितरित किए जाएं। किसी भी मानव-वन्य जीव संघर्ष की घटना पर तुरंत स्थानीय और रेंज स्टाफ द्वारा रेस्क्यू किया जाए और उच्चाधिकारियों को सूचित किया जाए। गश्त के दौरान रेंज स्तर पर संसाधनों का इस्तेमाल किया जाए और स्थानीय स्वयं सहायता समूह, बुद्धिजीवी, ग्राम प्रधान और वन्य जीवों के प्रति संवेदनशील व्यक्तियों से सहयोग प्राप्त किया जाए। आरक्षित वन क्षेत्र से लगी सीमाओं और पगडंडियों पर नियमित गश्त की जाए और ग्राम प्रधानों से मोबाइल द्वारा संपर्क बनाए रखा जाए।

    Post Views: 510
    breaking news chhattisgarh India Political दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    CG: यात्रियों से भरी बस पलटी, चीख-पुकार में बदला मंजर

    May 3, 2026

    धान के कटोरे छत्तीसगढ़ में क्यों बढ़ रहे शुगर मरीज, जानिए लक्षण, कारण और एक्सपर्ट से निवारण

    May 3, 2026

    CG: क्रूरता की हद बोलेरो में ठूंस-ठूंसकर ले जाई जा रहीं 7 गायें पकड़ी गईं, आरोपी फरार

    May 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Janjgir - Champa

    CG: यात्रियों से भरी बस पलटी, चीख-पुकार में बदला मंजर

    By DabangMay 3, 20260

    जांजगीर-चांपा:- छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में रविवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है. कोरबा के…

    धान के कटोरे छत्तीसगढ़ में क्यों बढ़ रहे शुगर मरीज, जानिए लक्षण, कारण और एक्सपर्ट से निवारण

    May 3, 2026

    CG: क्रूरता की हद बोलेरो में ठूंस-ठूंसकर ले जाई जा रहीं 7 गायें पकड़ी गईं, आरोपी फरार

    May 3, 2026

    राजधानी में एसी ब्लास्ट से बिल्डिंग में लगी आग, जिंदा जल गए 9 लोग और कई झुलसे, सुबह-सुबह मची अफरा-तफरी

    May 3, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.