जांजगीर-चांपा:- छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में रविवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है. कोरबा के जमनीपाल से यात्रियों को लेकर रायगढ़ के सरिया जा रही बस हादसे का शिकार हो गया है. बस में सवार 50 लोगों घायल हो गए हैं. वहीं 4 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है.
जानकारी के मुताबिक, घटना बम्हनीडीह थाना क्षेत्र के करनाेद में हुई है. यात्री बस कोरबा जिला के जमनीपाली से रायगढ़ जिला के सरिया जा रही थीं. इस दौरान जांजगीर-चांपा जिले के करनाेद के पास बस पलट गई. बस में करीब 60 लोग सवार थे.

