Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: बाइक से भाग रहा चोर स्पीड ब्रेकर पर हड़बड़ाकर गिरा, फिर लोगों ने पकड़कर दे दी तालिबानी सजा

    May 24, 2026

    CG: अश्लील मैसेज भेजता था…’ भिलाई में मारुति शोरूम के CEO की सरेआम पिटाई, महिला ने पुलिस के सामने मारा थप्पड़

    May 24, 2026

    CG: इंस्टा पर दोस्ती, बर्थडे के बहाने बुलाया होटल, फिर किया रेप, युवती की शिकायत पर ब्वायफ्रेंड गिरफ्तार

    May 24, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Monday, May 25
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » तेजी से पैर पसार रहा वायरल फीवर, अस्पताल में बढ़ी मरीजों की संख्या…
    हेल्थ

    तेजी से पैर पसार रहा वायरल फीवर, अस्पताल में बढ़ी मरीजों की संख्या…

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediJuly 16, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिलासपुर।मौसम में हो रहे बदलाव के कारण अब सेहत पर भी इसका असर पड रहा है। बड़ी तादात में वायरल फीवर का संक्रमण भी फैल गया है।

    इसके मरीजों की संख्या पिछले दो हफ्ते से लगातार बढ़ रही है। सिम्स और शहर के सभी प्राइवेट हास्पिटल, क्लीनिक में बुखार, सर्दी-खांसी, गले में दर्द के मरीजों की कतार है। डाक्टर कहते हैं कि मौसम में उतार-चढ़ाव के साथ ही वायरल फीवर का प्रकोप बढ़ जाता है, क्योंकि इस समय मौसम में अचानक तेज धूप के साथ गर्मी पड़ रही है तो फिर बारिश हो जा रही है, उसके बाद उमस स्वास्थ्य गत परेशानी पैदा कर दे रहा है।लिहाजा शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। ऐसे में वायरस जल्दी अटैक कर लेता है।

    शहर में पिछले 15 दिनों से कुछ ऐसा ही हाल

    शहर में पिछले 15 दिनों से कुछ ऐसा ही हाल बना हुआ है। तापमान में कुछ ही घण्टे में पांच से सात डिग्री तक का बदलाव हो रहा है। ऐसे में भीगने, उमस व गर्मी के साथ ही ठंडी हवा की चपेट में आने के कारण लोग बीमार हो रहे हैं। इस बार वायरल के असर में बदलाव देखा जा रहा है।अब तक यह संक्रमण सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार होने के बाद तीन-चार दिन में ठीक हो जाता था। लेकिन इस बार इसे ठीक होने में कम से कम सात से 10 दिन का समय लग रहा है। सरकारी के साथ ही प्राइवेट अस्पतालों में भी वायरल फीवर के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। 40 प्रतिशत मरीजों में वायरल फीवर है। सिम्स के चिकित्सको के मुताबिक वायरल के मरीजों की संख्या में पिछले दो-तीन हफ्तों में बहुत इजाफा हुआ है। पहले जहां दिनभर में 20-25 मरीज ही वायरल के आते थे। अभी 100 से अधिक मरीज रोज आ रहे हैं।

    लीकेज पाइप लाइन के कारण बढ़ रहे डायरिया के मरीज

    शहर अंतर्गत छोटे बड़े 27 स्लम एरिया को ही डायरिया के लिए संवेदनशील माना जाता रहा है, लेकिन अब यह धारणा बदलते जा रही है क्योंकि अब बढे रिहायसी क्षेत्रो में भी इनके मरीज मिल रहे है। जांच में यह बात सामने आई है कि नगर निगम के पाइप लाइन में लीकेज यह बीमारीं घरों तक पहुचा रहा है।

    हो यह रहा है कि नगर निगम की ज्यादातर पाइपलाइन नालियों से होकर गुजरती हैं, जिसमे जगह जगह लीकेज है और ये लीकेज ही पानी सप्लाई के दौरान नाली का दूषित पानी को खींचकर घरों लोग पी रहे और डायरिया से बीमार हो रहे है।

    सप्ताहभर में पहुचे सिम्स व जिला अस्पताल में मरीज

    दिन सिम्स जिला अस्पताल

    मंगलवार 1409 489

    बुधवार 1345 432

    गुरूवार 1542 489

    शुक्रवार 1467 451

    शनिवार 1289 402

    रविवार — — – — —

    सोमवार 1649 509

    Post Views: 525
    breaking news Cg news chhattisgarh health news Raipur दबंग राजधानी वायरल फीवर
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    CG: बाइक से भाग रहा चोर स्पीड ब्रेकर पर हड़बड़ाकर गिरा, फिर लोगों ने पकड़कर दे दी तालिबानी सजा

    May 24, 2026

    CG: अश्लील मैसेज भेजता था…’ भिलाई में मारुति शोरूम के CEO की सरेआम पिटाई, महिला ने पुलिस के सामने मारा थप्पड़

    May 24, 2026

    CG: इंस्टा पर दोस्ती, बर्थडे के बहाने बुलाया होटल, फिर किया रेप, युवती की शिकायत पर ब्वायफ्रेंड गिरफ्तार

    May 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Korba

    CG: बाइक से भाग रहा चोर स्पीड ब्रेकर पर हड़बड़ाकर गिरा, फिर लोगों ने पकड़कर दे दी तालिबानी सजा

    By DabangMay 24, 20260

    कोरबा:- जिले से कानून व्यवस्था और ग्रामीणों के बढ़ते आक्रोश से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला…

    CG: अश्लील मैसेज भेजता था…’ भिलाई में मारुति शोरूम के CEO की सरेआम पिटाई, महिला ने पुलिस के सामने मारा थप्पड़

    May 24, 2026

    CG: इंस्टा पर दोस्ती, बर्थडे के बहाने बुलाया होटल, फिर किया रेप, युवती की शिकायत पर ब्वायफ्रेंड गिरफ्तार

    May 24, 2026

    बांधकर दिया बिजली का झटका फिर…, पत्नी-साली ने आशिकों संग मिलकर ली पति की जान; दर्द में ताड़पता रहा युवक

    May 24, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.