Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    इस योजना के तहत बेटियों को मिल रहे 1 लाख रुपये, क्या आपका परिवार भी है पात्र? ऐसे करें आवेदन

    May 4, 2026

    Tata ने अपनी Curvv EV के SeriesX वेरिएंट किए लॉन्च, कीमत 16.99 लाख रुपये से शुरू

    May 4, 2026

    CG: फायरिंग प्रैक्टिस के दौरान बड़ा हादसा, जवान के गर्दन में लगी गोली, हालत गंभीर

    May 4, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Monday, May 4
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » ये होते हैं कैंसर के शुरुआती लक्षण, लक्षण दिखते ही फौरन लें डॉक्टर से परामर्श
    छत्तीसगढ़

    ये होते हैं कैंसर के शुरुआती लक्षण, लक्षण दिखते ही फौरन लें डॉक्टर से परामर्श

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediNovember 8, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली।कैंसर एक ऐसी बीमारी है जिसका नाम सुनते ही रूह कांप जाती है और भगवान से यही प्रार्थना करते हैं कि कभी किसी को इसकी चपेट में न आना पड़े। पिछले कुछ दशकों में देखा गया है कि यह बीमारी तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रही है। जहां कुछ लोग कैंसर की जंग हार जाते हैं, कुछ लोग उसे मात देकर नई जिंदगी का आगाज करते हैं।

    कई बार कुछ लोग कैंसर के शुरुआती लक्षण नहीं भांप पाते हैं। इस वजह से उन्हें गंभीर परिणामों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में यह जान लेना हमारे लिए जरूरी हो जाता है कि आखिर कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हो सकते हैं? कैंसर कितने प्रकार के होते हैं? कैंसर को कैसे मात दिया जा सकता है?

    न्यूज़ एजेंसी ने फोर्टिस अस्पताल के अतिरिक्त निदेशक एवं मेडिकल ऑन्कोलॉजी के प्रमुख डॉ. सुहैल क़ुरैशी से विस्तृत बातचीत की। उन्होंने कहा, “बिल्कुल इस बात को खारिज नहीं किया जा सकता है कि कैंसर एक गंभीर बीमारी है। लेकिन, अगर समय रहते इसके शुरुआती लक्षण पहचान लिए गए, तो इसका उपचार भी उपलब्ध है।” उन्होंने कहा, “एक डॉक्टर होने के नाते मैं यही कहना चाहूंगा कि आप कैंसर को लेकर पहले तो अपने मन से डर को निकाल दें, क्योंकि जब आप किसी बीमारी को लेकर मनोवैज्ञानिक रूप से तैयार रहते हैं, तो डॉक्टर उसका बेहतर उपचार कर पाते हैं।”

    उन्होंने कैंसर के शुरुआती लक्षण के बारे में बताते हुए कहा, “यहां आपको यह समझना होगा कि अलग-अलग कैंसर में अलग-अलग लक्षण देखने को मिलते हैं। लेकिन, कई बार यह देखने को मिला है कि लोग इन लक्षणों को पहचान नहीं पाते हैं। मिसाल के तौर पर अगर ब्रेस्ट कैंसर की बार करें, तो इसमें बहुत ही सामान्य लक्षण देखने को मिलते हैं। जैसे की शुरुआती दौर में ब्रेस्ट कैंसर में गांठ देखा जा सकता है या ब्रेस्ट के निपल से कुछ डिस्चार्ज होना, या ब्रेस्ट के निप्पल का लाल हो जाना, या एक ब्रेस्ट का साइज दूसरे ब्रेस्ट से अलग होना। ये कुछ शुरुआती लक्षण ब्रेस्ट कैंसर की स्थिति में देखने को मिल सकते हैं।”

    उन्होंने आगे कहा, “इसी प्रकार से फूड पाइप के कैंसर में आमतौर पर देखा जाता है कि खाना अटक जाता है। खाना नीचे न जा पाना, पानी का नीचे न जा पाना, खाने को निगलने में दिक्कत होना, खून की उल्टी होना, वजन का कम होना, उल्टी होना, भूख का कम लगना, यह सब पेट के कैंसर के लक्षण होते हैं।” उन्होंने बताया कि शरीर के किसी भी हिस्से में गांठ का लगना, या सूजन आना, बगैर किसी कारण के वजन घटना, जैसे लक्षण कैंसर के हो सकते हैं। लेकिन, इस बात का ध्यान रहे कि यह लक्षण दूसरी बीमारियों के भी हो सकते हैं। इसलिए ऐसे लक्षण दिखने पर डॉक्टर से सलाह लें।”

    उन्होंने कहा, “कैंसर कई प्रकार के होते हैं। कुछ कैंसर बहुत तेजी से फैलते हैं, जिनका उपचार जल्दी करना पड़ता है। कुछ कैंसर बहुत धीमी रफ्तार से फैलते हैं जिनका ओरल टेबलेट के जरिए भी उपचार किया जा सकता है। आमतौर पर कैंसर के प्रकार इस बात पर भी निर्भर करते हैं कि आप शरीर के किस अंग की बात कर रहे हैं।

    कैंसर के शुरुआती लक्षण किसी मरीज में देखे जाने पर उसे सबसे पहले इस बात की पुष्टि करनी चाहिए कि यह कैंसर है या नहीं। इसके लिए पूरी बॉडी का स्कैन कराना होगा। इसमें बीमारी के स्तर का पता चलता है कि बीमारी कहां-कहां फैली हुई है। इसके अलावा, बायोप्सी टेस्ट भी किया जाता है, जिससे मरीज में कैंसर की पुष्टि होती है। इससे यह भी पता चल जाता है कि शरीर में किस प्रकार का कैंसर है।

    उन्होंने आगे कहा, “लोगों के बीच में एक मिथ्या है कि बायोप्सी करने से कैंसर फैल जाता है। लेकिन, ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। हां, कुछ कैंसर ऐसे होते हैं, जिसमें हमें बायोप्सी की जरूरत नहीं पड़ती है। इसमें हम ब्लड टेस्ट के जरिए यह पता लगा लेते हैं कि शरीर में कैंसर है या नहीं। ”

    क्या कैंसर से एक बार ठीक होने के बाद उसके चपेट में आने की दोबारा संभावना रहती है? इस पर उन्होंने कहा, “कुछ कैंसर काफी अग्रेसिव होते हैं। तो ऐसे में इस बात की संभावना रहती है कि वह दोबारा अटैक कर दे। इसलिए समय-समय पर आपको जांच करानी चाहिए। आपको अपने डॉक्टर से परामर्श लेनी चाहिए।”

    कैंसर से बचने के लिए हम अपनी जीवन शैली में किस तरह के बदलाव कर सकते हैं, इसके बारे में उन्होंने कहा, “स्मोकिंग, अल्कोहल, पान मसाला का इस्तेमाल बिल्कुल न करें और पोषणयुक्त आहार का सेवन करें। इसके अलावा, समय-समय पर अपने डॉक्टर से परामर्श लेते रहे।”

    Post Views: 455
    breaking news Cg news chhattisgarh Health health news Hindi Khabar Hindi News Latest Khabar Latest news Today Today khabar Today news दबंग राजधानी हेल्थ टिप्स
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    इस योजना के तहत बेटियों को मिल रहे 1 लाख रुपये, क्या आपका परिवार भी है पात्र? ऐसे करें आवेदन

    May 4, 2026

    Tata ने अपनी Curvv EV के SeriesX वेरिएंट किए लॉन्च, कीमत 16.99 लाख रुपये से शुरू

    May 4, 2026

    CG: फायरिंग प्रैक्टिस के दौरान बड़ा हादसा, जवान के गर्दन में लगी गोली, हालत गंभीर

    May 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    मध्यप्रदेश

    इस योजना के तहत बेटियों को मिल रहे 1 लाख रुपये, क्या आपका परिवार भी है पात्र? ऐसे करें आवेदन

    By DabangMay 4, 20260

    भोपाल:- मध्य प्रदेश सरकार की ‘लाडली लक्ष्मी योजना’ बेटियों के भविष्य को सुरक्षित और उज्जवल…

    Tata ने अपनी Curvv EV के SeriesX वेरिएंट किए लॉन्च, कीमत 16.99 लाख रुपये से शुरू

    May 4, 2026

    CG: फायरिंग प्रैक्टिस के दौरान बड़ा हादसा, जवान के गर्दन में लगी गोली, हालत गंभीर

    May 4, 2026

    CG: ठुकरा के मेरा प्यार….: अफसर बनते ही बेवफा हो गया ब्वायफ्रेंड, पढ़ाई के दौरान शादी का वादा कर किया कई बार रेप, फिर नौकरी लगते ही कर दिया इंकार

    May 4, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.