Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    चलते या सीढ़ियां चढ़ते समय पैरों में दर्द या ऐंठन को न समझें छोटी-मोटी समस्या, इस बीमारी का बन सकता है कारण

    May 18, 2026

    18 मई 2026 का राशिफल: सप्ताह के पहला दिन इन राशियों की खुलेगी किस्मत, पढ़ें भविष्यफल

    May 18, 2026

    सुप्रीम कोर्ट को मिलेंगे 4 नए जज, जजों की संख्या हुई 37, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी

    May 17, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Monday, May 18
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » कांग्रेस सांसद के बयान पर मचा बवाल PM मोदी का जन्मदिन लोकतंत्र के लिए काला दिन जाने और क्या कहा ….
    राजनीति

    कांग्रेस सांसद के बयान पर मचा बवाल PM मोदी का जन्मदिन लोकतंत्र के लिए काला दिन जाने और क्या कहा ….

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediSeptember 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली : कांग्रेस की सांसद प्रणीति शिंदे ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को लोकतंत्र के लिए ‘‘काला दिन” करार दिया, जिसके बाद भाजपा और शिवसेना के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। मोदी 17 सितंबर को अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे की बेटी प्रणीति शिंदे ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘प्रधानमंत्री का जन्मदिन लोकतंत्र के लिए काला दिन है, क्योंकि देश वोटों की चोरी के साथ अघोषित आपातकाल का सामना कर रहा है।”

    प्रणीति शिंदे ने दावा किया कि विपक्ष की आवाज़ दबाई जा रही है और लोगों के वोट चुराए जा रहे हैं। उन्होंने भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार की आलोचना की। उपमुख्यमंत्री और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने प्रणीति पर पलटवार करते हुए 2014 से पहले कांग्रेस नीत सरकारों के कार्यकाल को ‘काला दिन’ करार दिया। शिंदे ने कहा, ‘‘भारत विकास के माध्यम से बदलाव देख रहा है। कांग्रेस प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए विकसित भारत के नारे को पचा नहीं पा रही है।”

    उन्होंने बताया कि मोदी ने कांग्रेस शासन की पहचान भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म कर दिया है। शिंदे ने एआई से बनाई गई वीडियो से मोदी की दिवंगत मां को राजनीति में घसीटने के लिए कांग्रेस की आलोचना की। उन्होंने कहा, ‘‘वह एक साधारण महिला थीं, जिन्होंने कभी प्रधानमंत्री की मां की तरह व्यवहार नहीं किया, बल्कि एक आम इंसान की तरह रहीं। प्रधानमंत्री की मां का अपमान करना देश की सभी माताओं का अपमान करने जैसा है और इसे कोई बर्दाश्त नहीं करेगा।”

    भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि कांग्रेस ‘घृणित’ मानसिकता वाले लोगों की पार्टी बन गई है। उन्होंने कहा, ‘‘ये बातें कांग्रेस को शोभा नहीं देतीं। हालांकि, यह भी सच है कि यह महात्मा गांधी की कल्पना की पार्टी नहीं है। वे स्वार्थ और सत्ता के लिए मंत्रियों के लिए अनुचित शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं।”

    Post Views: 340
    BJP BJP and Shiv Sena Deputy Chief Minister Eknath Shinde Black Day breaking news Congress Congress MP Praniti Shinde Former Union Minister and Senior Congress Leader Sushil Kumar Shinde Hindi Khabar Hindi News India - Pakistan Cricket Match Latest Khabar Latest news PM Modi PM Modi 75th Birthday PM Modi Birthday Political Raipur Today khabar Today news दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    चलते या सीढ़ियां चढ़ते समय पैरों में दर्द या ऐंठन को न समझें छोटी-मोटी समस्या, इस बीमारी का बन सकता है कारण

    May 18, 2026

    18 मई 2026 का राशिफल: सप्ताह के पहला दिन इन राशियों की खुलेगी किस्मत, पढ़ें भविष्यफल

    May 18, 2026

    सुप्रीम कोर्ट को मिलेंगे 4 नए जज, जजों की संख्या हुई 37, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी

    May 17, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    हेल्थ

    चलते या सीढ़ियां चढ़ते समय पैरों में दर्द या ऐंठन को न समझें छोटी-मोटी समस्या, इस बीमारी का बन सकता है कारण

    By DabangMay 18, 20260

    पेरिफेरल आर्टरी डिजीज ब्लड सर्कुलेशन से जुड़ी एक गंभीर बीमारी है, जिसमें धमनियों में फैट…

    18 मई 2026 का राशिफल: सप्ताह के पहला दिन इन राशियों की खुलेगी किस्मत, पढ़ें भविष्यफल

    May 18, 2026

    सुप्रीम कोर्ट को मिलेंगे 4 नए जज, जजों की संख्या हुई 37, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी

    May 17, 2026

    CG: खाना नहीं बनाने से नाराज बेटे ने किया मां का कत्ल, दिव्यांग महिला की हत्या से इलाके में सनसनी

    May 17, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.