आगरा :- थाना न्यू आगरा थाना क्षेत्र में पति और ननद द्वारा बाथरूम में हिडन कैमरा लगाकर युवती का आपत्तिजनक वीडियो बनाए जाने के मामले में रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं. शादीशुदा युवती की मां का कहना है कि ननद के कहने पर उनकी बेटी के पति ने बेडरूम और बाथरूम में कैमरे लगवाए. इसके बाद एक नहीं बल्कि सैकड़ों अश्लील और आपत्तिजनक वीडियो बना लिए.
बताया जा रहा है कि बेडरूम और बाथरूम में वीडियो रिकॉर्डर लगाए गए थे, जिससे आवाज भी रिकॉर्ड भी हो गई. अब तक पत्नी का अश्लील वीडियो बनाने का मकसद पता नहीं चल पाया है, लेकिन इसका मकसद ब्लैकमेलिंग बताया जा रहा है. आरोप है कि ननद ने अपने भाई के साथ ही मिलकर भाभी के बेडरूम और बाथरूम में वीडियो रिकॉर्डर लगा दिए. यह वीडियो वह खुद देखती और फिर बाथरूम की रिकॉर्डिंग से ब्लैकमेल करने लगी.

