Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: मां के हाथों से छूटकर जमीन पर गिरा बच्चा, हादसे में गई मासूम की जान, शराब के नशे में थी महिला

    June 1, 2026

    क्या आपको भी सांस लेने में होती है तकलीफ, कहीं इस रोग के तो नहीं हो रहे शिकार, जानिए कितनी खतरनाक है यह बीमारी

    June 1, 2026

    गुरु गोचर 2026🟢 ये राशियां होंगी मालामाल??? किसकी चमकेगी किस्मत, किसकी जलेगी लंका?: ✍️ आचार्य पं. गिरीश पाण्डेय का खास विश्लेषण

    June 1, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Monday, June 1
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » आयुष्मान कार्ड पर ‘ओवर बिलिंग’ का खेल! दो अस्पताल पर 15 लाख का जुर्माना, 18 निजी हॉस्पिटल को नोटिस
    छत्तीसगढ़

    आयुष्मान कार्ड पर ‘ओवर बिलिंग’ का खेल! दो अस्पताल पर 15 लाख का जुर्माना, 18 निजी हॉस्पिटल को नोटिस

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediSeptember 25, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में निजी अस्पतालों की मनमानी चरम पर है. मरीजों से इलाज के नाम पर फर्जीवाड़ा कर लूट का खेल जोरों से चल रहा है. इस खेल में बिलासपुर के नामी अस्पताल शामिल हैं, जहां कथित तौर पर मरीजों को बड़ी सुविधा देने का दावा तो किया जाता है, लेकिन इन अस्पतालों में किस तरह से मरीजों से लूट होती है. उन्हें इस बात का अंदाजा भी नहीं होता, जिसके कारण भोले भाले परिवारों को मोटी रकम देकर चुकाना पड़ता है.

    मरीज अस्पतालों में अपने या परिजनों के इलाज के नाम पर पहुंचते हैं, जिसके पास आयुष्मान कार्ड होता है. उनसे भर्ती के नाम पर पहले नगद राशि मांग लिया जाता है. जिसकी शिकायत लगातार प्रशासन और स्वास्थ्य अधिकारियों से होती रही है, लेकिन कार्रवाई के अभाव में ऐसे अस्पतालों के हौसले बुलंद हैं. लगातार हो रही शिकायतों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने टीम गठित कर जांच शुरू की. इस दौरान भारी अनियमितता उजागर हुआ है. जिले के मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी ने बिलासपुर के 18 अस्पतालों को नोटिस जारी किया है.

    इनमें कुछ अस्पताल नर्सिंग होम एक्ट का पालन नहीं कर रहे हैं तो कुछ अस्पताल आयुष्मान योजना में गड़बड़ी कर रहे हैं. बिलासपुर के दो अस्पतालों पर लगभग 15 लाख रुपये का जुर्माना भी किया गया है. इनमें प्रताप चौक स्थित केयर एन क्योर और एक दूसरा ओमकार अस्पताल शामिल है. बिलासपुर में कई ऐसे अस्पतालों को लाइसेंस जारी किया गया है, जिनके पास पार्किंग की सुविधा नहीं है. मरीज और एंबुलेंस सड़क पर खड़े हो रहे हैं. आम लोगों को चलने में तकलीफ हो रही है.

    वहीं कुछ अस्पताल उन नियमों का पालन नहीं कर रहे जो नर्सिंग होम एक्ट के दायरे में आता है. 18 अस्पताल ऐसे हैं, जिसमें कई कमियां पाई गई तो कइयों ने नियमों का पालन नहीं किया, जिन्हें अलग-अलग कारणों से नोटिस भी दिया गया है. इसके अलावा बिलासपुर के 18 अस्पतालों में किसी जगह मरीजों से दुर्व्यवहार करने तो किसी जगह आयुष्मान योजना के दायरे में आने के बावजूद मरीज से अग्रिम राशि लेने की शिकायत हुई है और यही वजह है कि स्वास्थ्य विभाग ने इन अस्पतालों के संचालक को नोटिस भेज कर उनसे मामले में स्पष्टीकरण मांगा है.

    पिछले दिनों शासन की एक रिपोर्ट आई थी, जिसमें स्पष्ट रूप से इन दोनों अस्पतालों को अपनी इमरजेंसी चिकित्सा में सुधार और वार्ड को बेहतर बनाने के लिए पत्राचार किया गया था. ऐसे में समझा जा सकता है कि जब सरकारी मेडिकल कॉलेज के अस्पताल और बाकी हॉस्पिटल की ऐसी स्थिति है तो जाहिर सी बात है निजी अस्पताल की हालत कैसी होगी? संभाग मुख्यालय के निजी अस्पतालों में मनमानी को लेकर बिलासपुर के पूर्व विधायक शैलेश पाण्डेय ने प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग की मनमानी को लेकर सवाल खड़े किए हैं.

    बिलासपुर के पूर्व विधायक शैलेष पाण्डेय ने आयुष्मान कार्ड में हो रही अनियमितताओं को लेकर प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. शैलेश पांडे ने जिले में संचालित निजी अस्पतालों की मनमानी और अवैध वसूली पर नाराजगी जताते हुए जिला प्रशासन की कार्यशैली पर लापरवाही का आरोप भी लगाया है. गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को मुफ्त इलाज के लिए आयुष्मान योजना अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही है. कमीशन खोरी के कारण निजी अस्पताल इसका गलत इस्तेमाल कर ओवर बिलिंग का खेल खेल रहे हैं.

    Post Views: 355
    # latest news Ayusman Card Bilaspur breaking news Cg Latest News Cg news chhattisgarh Farjiwada Helth Hindi Khabar Hindi News Hospital Karobar Latest Khabar Latest news Latest News In CG Lut Raipur Rajya Sarkar Today Today khabar Today news दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    CG: मां के हाथों से छूटकर जमीन पर गिरा बच्चा, हादसे में गई मासूम की जान, शराब के नशे में थी महिला

    June 1, 2026

    क्या आपको भी सांस लेने में होती है तकलीफ, कहीं इस रोग के तो नहीं हो रहे शिकार, जानिए कितनी खतरनाक है यह बीमारी

    June 1, 2026

    गुरु गोचर 2026🟢 ये राशियां होंगी मालामाल??? किसकी चमकेगी किस्मत, किसकी जलेगी लंका?: ✍️ आचार्य पं. गिरीश पाण्डेय का खास विश्लेषण

    June 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Surajpur

    CG: मां के हाथों से छूटकर जमीन पर गिरा बच्चा, हादसे में गई मासूम की जान, शराब के नशे में थी महिला

    By DabangJune 1, 20260

    सूरजपुर:- लटोरी पुलिस चौकी इलाके में एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां शराब के नशे…

    क्या आपको भी सांस लेने में होती है तकलीफ, कहीं इस रोग के तो नहीं हो रहे शिकार, जानिए कितनी खतरनाक है यह बीमारी

    June 1, 2026

    गुरु गोचर 2026🟢 ये राशियां होंगी मालामाल??? किसकी चमकेगी किस्मत, किसकी जलेगी लंका?: ✍️ आचार्य पं. गिरीश पाण्डेय का खास विश्लेषण

    June 1, 2026

    भतीजे के प्यार में जल्लाद बनी बीवी… 3 घंटे करंट देकर पति को तड़पाया, फिर जहर पिलाकर सीढ़ियों से फेंका! ऐसे खुली पोल

    May 31, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.