Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बड़ी बहन ने बहनोई से कर ली शादी तो छोटी बोली- मुझे भी पति नहीं, जीजा में दिलचस्पी; दोनों ने बदल लिए एक-दूसरे के पति

    May 1, 2026

    CG: पावर प्लांट में ट्रांसफार्मर ब्लास्ट, भीषण आग से 300 मेगावाट उत्पादन ठप

    May 1, 2026

    आईपीएल 2026 के बाद दो क्रिकेटर गिरफ्तार, होटल के बाथरूम में नहा रही महिलाओं का बनाया अश्लील वीडियो

    May 1, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Friday, May 1
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » बड़ी बहन ने बहनोई से कर ली शादी तो छोटी बोली- मुझे भी पति नहीं, जीजा में दिलचस्पी; दोनों ने बदल लिए एक-दूसरे के पति
    मध्यप्रदेश

    बड़ी बहन ने बहनोई से कर ली शादी तो छोटी बोली- मुझे भी पति नहीं, जीजा में दिलचस्पी; दोनों ने बदल लिए एक-दूसरे के पति

    DabangBy DabangMay 1, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ग्वालियरः- मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ मे एक ऐसा अजीबो गरीब मामला सामने आया कि हर जगह चर्चा का विषय बन गया। यहां दर्ज किया गया महिला के अपहरण का मामला न केवल एक बल्कि दो प्रेम कहानियों क़ो समेटे हुए निकला। सुनवाई के दौरान दो पूर्व से ही विवाहित सगी बहनों ने अपने-अपने पति बदलने की इच्छा व्यक्त की। दोनों बाल बच्चेदार हैं। दोनों ने ही कोर्ट के सामने कहा कि वे अब अपने वर्तमान पति के साथ नहीं रहना चाहती बल्कि एक दूसरे के पति के साथ रहने की बात कहकर सबको चौका दिया।

    हाई कोर्ट में दाखिल की गई थी याचिका

    छोटी बहन ने कहा कि उसकी रुचि अपने जीजा में है जबकि बड़ी बहन ने अपने बहनोई के साथ रहने की बात कही। सुनवाई में कोर्ट ने इसे अपहरण का मामला न मानते हुए बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका खारिज कर दी। इस मामले की शुरुआत तब हुई जब गिरिजा शंकर निवासी दतिया ने हाई कोर्ट मे बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की जिसमें आरोप लगाया गया कि दतिया निवासी मायाराम ने उसकी पत्नी और बेटी को बंधक बना रखा है।

    कोर्ट में महिला बोली- जीजा के साथ रहना चाहती हूं

    याचिकाकर्ता क़ो उम्मीद थीं कि हाई कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद उसकी पत्नी और बच्चे वापस लौट आएंगे। हाई कोर्ट ने पुलिस क़ो आदेश दिया कि वह महिला क़ो लाकर कोर्ट के समक्ष पेश करें। पुलिस उसे लेकर भी आई लेकिन जस्टिस के सामने पेश होते ही महिला ने बताया कि उसका कोई अपहरण नहीं हुआ है बल्कि वह अपनी मर्जी से मायाराम के साथ रह रही है और वह मायाराम कोई और नहीं, बल्कि उसका सगा बहनोई यानी बहन का पति है।

    युवती ने कोर्ट को यह भी बताया कि वह अपने पति से अलग होने के लिए तलाक का केस पहले ही दाखिल कर चुकी है और अब वह अपने जीजा के साथ ही अपना आगे का जीवन बिताना चाहती है। इस रोमांचक कहानी में बड़ा ट्विस्ट तब आया जब मायाराम की पत्नी ने इस रिश्ते पर आपत्ति जताने के बजाय इसके पक्ष में ही अपनी सहमति दे दी। उसकी सगी छोटी बहन ने कोर्ट के सामने कहा कि अगर उसकी बड़ी बहन उसके पति के साथ रहना चाहती है, तो उसे इसमें कोई दिक्क़त या आपत्ति नहीं है। बल्कि उसे भी अपने जीजा यानी बहन के पति में दिलचस्पी है और वह अब उनके साथ रहना चाहती है।

    दोनों बहनों को बच्चे भी हैं

    ख़ास बात ये कि दोनों बहनें शादीशुदा हैं और उनके बच्चे भी हैं, लेकिन अब वे एक-दूसरे के पति के साथ हसबैंड स्वीपिंग कर नए सिरे से घर बसाने की इच्छा जता रही है। इस सुनवाई के दौरान कोर्ट रूम में मौजूद एडवोकेट और विधि विशेषज्ञ भी इस अजीबोगरीब मुकदमे में महिलाओं के बयानों क़ो सुनकर स्तब्ध रह गए। दोनों ही बहनों का इस बदलाव की वजह बताते हुए कहा कि वे अपने वैवाहिक जीवन से खुश नहीं हैं और आपसी सहमति से पतियों की अदला-बदली करना चाहती हैं।

    हाई कोर्ट ने खारिज की याचिका

    ग्वालियर हाई कोर्ट ने जब देखा कि दोनों महिलाएं बालिग हैं और अपनी मर्जी से फैसला ले रही हैं, तो उन्होंने इसे अपहरण का मामला मानने से साफ इनकार कर दिया। कोर्ट ने गिरजाशंकर द्वारा दायर की गई याचिका को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि यहां किसी को बंधक नहीं बनाया गया है, बल्कि यह एक स्वेच्छा से चुना गया पारिवारिक विवाद है।

    ग्वालियर के एडिशनल गवर्नमेंट एडवोकेट धर्मेन्द्र शर्मा शर्मा ने बताया कि एक पति ने अपनी पत्नी क़ो लेकर हेवियस कॉरपस लगाईं थीं। इसके पालन में उसकी पत्नी क़ो हाई कोर्ट मे पेश किया गया। उसने कोर्ट के समक्ष बताया कि मेरा किसी ने अपहरण नहीं किया बल्कि वह स्वेच्छा से रह रही है। हाई कोर्ट ने कहा कि अब यह परिवार में आपस का मामला है और हेवियस कॉरपस की याचिका निरस्त कर दी।

    Post Views: 120
    breaking news Dhokha Gwalior Hicourt Hindi Khabar Hindi News Jija sali Jivansathi Latest Khabar Latest news Love Madhyapradesh Marriage MP MP news Relationship Sex Shadi Today big news Today breaking news Today khabar दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    CG: पावर प्लांट में ट्रांसफार्मर ब्लास्ट, भीषण आग से 300 मेगावाट उत्पादन ठप

    May 1, 2026

    आईपीएल 2026 के बाद दो क्रिकेटर गिरफ्तार, होटल के बाथरूम में नहा रही महिलाओं का बनाया अश्लील वीडियो

    May 1, 2026

    CG: जिला अस्पताल से गिरकर महिला की संदेहास्पद मौत

    May 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    मध्यप्रदेश

    बड़ी बहन ने बहनोई से कर ली शादी तो छोटी बोली- मुझे भी पति नहीं, जीजा में दिलचस्पी; दोनों ने बदल लिए एक-दूसरे के पति

    By DabangMay 1, 20260

    ग्वालियरः- मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ मे एक ऐसा अजीबो गरीब मामला सामने…

    CG: पावर प्लांट में ट्रांसफार्मर ब्लास्ट, भीषण आग से 300 मेगावाट उत्पादन ठप

    May 1, 2026

    आईपीएल 2026 के बाद दो क्रिकेटर गिरफ्तार, होटल के बाथरूम में नहा रही महिलाओं का बनाया अश्लील वीडियो

    May 1, 2026

    CG: जिला अस्पताल से गिरकर महिला की संदेहास्पद मौत

    May 1, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.