जबलपुर :- मध्य प्रदेश के जबलपुर में स्थित ग्वारीघाट से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ पवित्र नर्मदा नदी में नहाते समय एक युवा प्रेमी जोड़े द्वारा सरेआम मर्यादा तार-तार करने वाली शर्मनाक हरकत देखने को मिली। नदी के पानी में यह कपल बेहद आपत्तिजनक स्थिति में नजर आया, जिसे देखकर घाट पर मौजूद लोग दंग रह गए।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
कपल को नदी में इस तरह आपत्तिजनक हालत में देखकर वहां मौजूद एक नाव संचालक ने अपनी मोबाइल कैमरे से उनकी इस हरकत का वीडियो बना लिया। धार्मिक और सार्वजनिक स्थल पर हो रहे इस हुड़दंग की खबर जैसे ही घाट पर तैनात होमगार्ड के जवानों को लगी, वे तुरंत एक्शन में आ गए। होमगार्ड के जवानों ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत कपल को नदी से बाहर निकाला।
चेतवानी देकर कपल को छोड़ा
नदी से बाहर निकालने के बाद होमगार्ड के जवानों ने कपल की जमकर क्लास लगाई। जवानों ने प्रेमी जोड़े को सार्वजनिक स्थानों पर मर्यादित रहने की सख्त नसीहत और समझाइश दी। इसके बाद जवानों ने उन्हें दोबारा ऐसा व्यवहार न करने की चेतावनी देकर मौके से छोड़ दिया।

