रायपुर :- महिला की शिकायत पर पेंड्रा पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 4-MWO, 296 और 351(3) के तहत शून्य पर प्रकरण दर्ज किया है। चूंकि शिकायत में बताई गई घटना शहडोल में घटित होना बताया गया है, इसलिए पेंड्रा पुलिस ने मामला संबंधित थाना, शहडोल को भेज दिया है।
पति पर लगाए गंभीर आरोप
शिकायत के अनुसार, शबनम बी ने अपने पति समीर खान पर तीन तलाक देकर घर से निकालने का आरोप लगाया है। महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि उसके साथ गाली-गलौज की गई और उसे जान से मारने की धमकी दी गई।मामले की शिकायत मिलने के बाद पेंड्रा पुलिस ने घटनास्थल दूसरे थाना क्षेत्र में होने के बावजूद प्रारंभिक तौर पर शून्य में अपराध दर्ज किया।
शहडोल थाना भेजा गया मामला
पेंड्रा पुलिस के अनुसार, शिकायत में वर्णित घटना शहडोल क्षेत्र की है। इसलिए शून्य में अपराध दर्ज करने के बाद मामले को आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित थाना शहडोल भेज दिया गया है।

