Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    प्लेआफ की उम्मीदों को मजबूत करने के इरादे से उतरेगा सी एस के : क्रिकेट समीक्षक गिरीश पाण्डेय

    May 15, 2026

    निर्वस्त्र हालत में मिली महिला अधिवक्ता की लाश, तीन दिन पहले मिले शव पर मचा बवाल, अधिवक्ताओं ने एसपी ऑफिस

    May 15, 2026

    CG: खेत की रखवाली कर रहे पिता-पुत्र पर गिरी आकाशीय बिजली, युवक की मौत

    May 15, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Friday, May 15
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » निर्वस्त्र हालत में मिली महिला अधिवक्ता की लाश, तीन दिन पहले मिले शव पर मचा बवाल, अधिवक्ताओं ने एसपी ऑफिस
    Raigarh

    निर्वस्त्र हालत में मिली महिला अधिवक्ता की लाश, तीन दिन पहले मिले शव पर मचा बवाल, अधिवक्ताओं ने एसपी ऑफिस

    DabangBy DabangMay 15, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायगढ़ :- छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तीन दिन पहले मिली युवती की निर्वस्त्र लाश मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के तुमीडीह इलाके में मिली युवती की पहचान आराधना सिदार के रूप में हुई है, जो पेशे से अधिवक्ता थीं। मृतका की पहचान होने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। वहीं घटना को लेकर अधिवक्ता संघ और परिजनों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। मृतका की पहचान होने के बाद बड़ी संख्या में अधिवक्ता संघ के सदस्य एसपी कार्यालय पहुंचे और मामले में आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

    अधिवक्ताओं ने कहा कि एक महिला अधिवक्ता की इस तरह हत्या होना बेहद गंभीर मामला है और पुलिस को जल्द से जल्द आरोपियों तक पहुंचना चाहिए। इस दौरान मृतका की बहन भी अधिवक्ताओं के साथ एसपी कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि आराधना सिदार का किसी से कोई विवाद नहीं था। परिवार को इस तरह की घटना की बिल्कुल उम्मीद नहीं थी। उन्होंने बताया कि घटना वाले दिन परिवार के लोगों ने आराधना को फोन किया था, लेकिन कॉल किसी अंजान युवती ने रिसीव किया। वह आराधना की आवाज में बात करने की कोशिश कर रही थी, लेकिन परिवार वालों ने आवाज पहचान ली और उन्हें कुछ गड़बड़ी होने का शक हुआ।

    परिजनों का कहना है कि घटना को तीन दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक पुलिस के हाथ कोई ठोस सफलता नहीं लगी है। परिवार को आशंका है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आरोपी सबूत मिटाने की कोशिश कर सकते हैं। उन्होंने मांग की है कि मामले की जांच तेज की जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। घटना के बाद अधिवक्ता संघ में भी भारी नाराजगी है। वकीलों ने कहा कि यदि पुलिस जल्द आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती है तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। अधिवक्ताओं ने इसे कानून व्यवस्था से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए निष्पक्ष और तेज जांच की मांग की है।

    गौरतलब है कि तीन दिन पहले पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के तुमीडीह इलाके में एक युवती की निर्वस्त्र लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। शव की हालत को देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया था और पहचान की कोशिश शुरू की थी। मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतका की पहचान कर ली गई है और जांच कई बिंदुओं पर की जा रही है। पुलिस ने बताया कि अधिवक्ता संघ की ओर से ज्ञापन सौंपा गया है और मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।

    Post Views: 170
    breaking news Cg news chhattisgarh Crime Crime news Darindgi Duskarm Hindi Khabar Hindi News Jurm Latest Khabar Latest news Raigadh Raigadh news Raipur Rape Today big news Today breaking news Today khabar दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    प्लेआफ की उम्मीदों को मजबूत करने के इरादे से उतरेगा सी एस के : क्रिकेट समीक्षक गिरीश पाण्डेय

    May 15, 2026

    CG: खेत की रखवाली कर रहे पिता-पुत्र पर गिरी आकाशीय बिजली, युवक की मौत

    May 15, 2026

    CG: सड़क हादसे में 2 साल के मासूम की मौत, सड़क किनारे पिकअप ने मारी टक्कर

    May 15, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Raipur

    प्लेआफ की उम्मीदों को मजबूत करने के इरादे से उतरेगा सी एस के : क्रिकेट समीक्षक गिरीश पाण्डेय

    By DabangMay 15, 20260

    चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए आज यानी 15 मई 2026 का मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण…

    निर्वस्त्र हालत में मिली महिला अधिवक्ता की लाश, तीन दिन पहले मिले शव पर मचा बवाल, अधिवक्ताओं ने एसपी ऑफिस

    May 15, 2026

    CG: खेत की रखवाली कर रहे पिता-पुत्र पर गिरी आकाशीय बिजली, युवक की मौत

    May 15, 2026

    CG: सड़क हादसे में 2 साल के मासूम की मौत, सड़क किनारे पिकअप ने मारी टक्कर

    May 15, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.