नई दिल्ली:- बीते कुछ दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में कभी आग लग रही तो कभी दाम एकदम नीचे आ रहा है। इस सप्ताह शुरुआती दो कारोबारी दिनों में दोनों धातुओं की कीमतों में उतार-चढ़ाव रहा। घरेलू बाजार में जहां आज सोने के दाम में तेजी देखने को मिली तो वहीं चांदी की कीमतों में नरमी दर्ज की गई है। ऐसे में त्योहारी सीजन के दौरान आज के भाव पर खरीदारों और निवेशकों की खास नजर बनी हुई है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी कमजोर
अंतरराष्ट्रीय बाजार यानी कॉमेक्स पर दोनों कीमती धातुओं में गिरावट देखने को मिली। खबर लिखे जाने तक सोना 0.39 फीसदी फिसलकर 4,421.70 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं चांदी में 1.07 फीसदी की गिरावट आई और यह करीब 66.950 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती नजर आई।
MCX पर सोने में गिरावट
घरेलू वायदा बाजार यानी MCX पर सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली। सुबह करीब 9 बजे तक सोना 246 रुपये टूटकर 1,52,333 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। इसके उलट चांदी में करीब 250 रुपये की तेजी आई और इसका भाव 2,39,349 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया।
घरेलू बाजार में सोने का भाव
गुडरिटर्न के अनुसार, घरेलू बाजार में 24 कैरेट सोना करीब 1,55,510 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है। 22 कैरेट सोने का भाव करीब 1,42,560 रुपये, जबकि 18 कैरेट सोना लगभग 1,16,670 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। अलग-अलग शहरों में कीमतों में थोड़ा अंतर देखने को मिल रहा है।
प्रमुख शहरों में आज के भाव
नई दिल्ली और जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,55,510 रुपये, मुंबई और हैदराबाद में 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,310 रुपये और चेन्नई में इसी कैरेट वाले सोने की कीमत 1,55,680 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चांदी की कीमत दिल्ली, मुंबई, पटना और जयपुर में 2,49,900 रुपये प्रति किलो है। वहीं चेन्नई और हैदराबाद में यह 2,54,900 रुपये के आसपास है।

