अभनपुर :- ग्राम परसदा में देर रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सुपर एक्सल को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में 4 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, ट्रैक्टर चालक तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था। आरोप है कि ट्रैक्टर में बड़ा साउंड बॉक्स लगा था और तेज आवाज में गाना बज रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर की सुपर एक्सल से टक्कर हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही अभनपुर पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। आक्रोशित भीड़ को पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद समझाइश देकर शांत कराया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.

