कोरबा : कोरबा जिले में फिर एक सड़क हादसा हुआ है। यहां कुसमुंडा मार्ग अंतर्गत में दो बाइक सवार आपस में भीड़ गए। इस हादसे में दोनों वाहन के चालकों को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।जानकारी के मुताबिक यह हादसा कुसमुंडा मार्ग अंतर्गत 6 नंबर वेरियर के पास हुई है। दोनों बाइक की रफ्तार तेज थी, जहां दोनों बाइक सवार आपस में टकरा गए।
हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं रास्ते से गुजर रहे एसईसीएल कुसमुंडा कर्मियों ने घायलों को अपने पिकअप वाहन से विकास नगर अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा हैं की बाइक चालक गंभीर घायल है। प्राथमिक इलाज उपरांत घायतों को कोरबा अस्पताल ले जाया गया है। हादसे के वक्त दोनों ने हेलमेट नहीं पहनना था जिस वजह से सिर पर गंभीर चोट लगी है। घायलों में से एक की पहचान वकील खान के रूप में की गयी है। दूसरे युवक की पहचान नहीं हो सकी है। फिलहाल दोनों का इलाज जारी है।

