Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ममता को किया शर्मसार, खाना तैयार होने में देर हुई तो मां को बेटे ने बेरहमी से पीटा

    May 18, 2026

    CG: केंद्रीय गृह मंत्री ने छत्तीसगढ़ के 33 जिलों को दी बड़ी सौगात, इस नई हाई-टेक सेवा से पलक झपकते मिलेगी हर आपातकालीन मदद

    May 18, 2026

    शादी से इनकार करने पर नाबालिक लड़की के दोनों स्तन काट दिए, युवक ने पेड़ से बांधकर की हैवानियत

    May 18, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Monday, May 18
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » राहत वाली खबर : कैंसर की वैक्सीन बनकर तैयार, पूरी दुनिया के लिए राहतकी खबर…
    देश विदेश

    राहत वाली खबर : कैंसर की वैक्सीन बनकर तैयार, पूरी दुनिया के लिए राहतकी खबर…

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediDecember 18, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दावा किया है कि उन्होंने कैंसर की वैक्सीन विकसित कर ली है, जिसको वह अपने नागरिकों को मुफ्त में देंगे. डेली मेल की एक रिपोर्ट के अनुसार, रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय के रेडियोलॉजी मेडिकल रिसर्च सेंटर के चीफ एंड्री काप्रिन ने कहा कि वैक्सीन का शॉट 2025 की शुरुआत में लॉन्च किया जाएगा.

    रिपोर्ट के अनुसार, यह वैक्सीन कैंसर मरीजों के इलाज के लिए होगी. इसका इस्तेमाल ट्यूमर को बनने से रोकने के लिए नहीं होगा. रूस के वैज्ञानिकों द्वारा पहले दिए गए बयानों से पता चलता है कि हर शॉट व्यक्तिगत रूप से मरीज के लिए तैयार किया जाएगा, जो पश्चिमी देशों में विकसित हो रही कैंसर वैक्सीन्स के समान है.

    हालांकि, अभी यह साफ नहीं हो सका है कि यह वैक्सीन किस तरह के कैंसर का इलाज करेगी, इसकी प्रभावशीलता कितनी होगी या रूस इसे कैसे लागू करेगा. वहीं, वैक्सीन का नाम अभी तक सामने नहीं आया है. दुनिया के बाकी हिस्सों की तरह, रूस में भी कैंसर की दर बढ़ रही है. 2022 में कैंसर मरीजों के 635,000 से अधिक मामले दर्ज किए गए थे.

    कहा जाता है कि रूस में कोलन, स्तन और फेफड़ों के कैंसर सबसे आम हैं. व्यक्तिगत कैंसर वैक्सीन्स के जरिए इम्यून सिस्टम को यह सिखाना होता है कि वह उस मरीज के कैंसर से विशिष्ट प्रोटीनों को पहचान सके और उन पर प्रभाव डाल सके. इसके लिए, वैक्सीन्स एक मरीज के ट्यूमर से जीन संबंधी सामग्री, जिसे RNA कहा जाता है. उसका इस्तेमास करती हैं.

    बता दें कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने हाल ही में बताया था कि उनके देश के वैज्ञानिक कैंसर वैक्सीन को लेकर काम कर रहे हैं और वे अंतिम चरण में हैं. राष्ट्रपति ने कहा था, “हम कैंसर के वैक्सीन और नई पीढ़ी की इम्यूनोमॉड्यूलेटरी दवाओं के निर्माण के बहुत करीब हैं.” अन्य देशों ने भी अपनी व्यक्तिगत कैंसर वैक्सीन्स विकसित करने पर काम किया है. इससे पहले मई में फ्लोरिडा यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने चार मरीजों पर एक व्यक्तिगत वैक्सीन का परीक्षण किया था.

    विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, वर्तमान में ह्यूमन पेपिलोमावायरस (एचपीवी) के खिलाफ छह लाइसेंस्ड वैक्सीन मौजूद हैं, जो सर्वाइकल कैंसर सहित कई कैंसर का कारण बनते हैं, साथ ही हेपेटाइटिस बी (एचबीवी) के खिलाफ भी टीके हैं, जो लिवर कैंसर का कारण बन सकते हैं. कोरोनोवायरस महामारी के दौरान, रूस ने कोविड -19 के लिए भी अपना खुद का स्पुतनिक वी वैक्सीन बनाया था और इसे कई देशों को बेचा भी था.

    Post Views: 640
    Cancer Helth Expart Hindi Khabar Hindi News Latest Khabar Latest news Nai Delhi Today Today khabar Today news कैंसर की दवाई दबंग राजधानी देश विदेश हेल्थ
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    ममता को किया शर्मसार, खाना तैयार होने में देर हुई तो मां को बेटे ने बेरहमी से पीटा

    May 18, 2026

    CG: केंद्रीय गृह मंत्री ने छत्तीसगढ़ के 33 जिलों को दी बड़ी सौगात, इस नई हाई-टेक सेवा से पलक झपकते मिलेगी हर आपातकालीन मदद

    May 18, 2026

    शादी से इनकार करने पर नाबालिक लड़की के दोनों स्तन काट दिए, युवक ने पेड़ से बांधकर की हैवानियत

    May 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    मध्यप्रदेश

    ममता को किया शर्मसार, खाना तैयार होने में देर हुई तो मां को बेटे ने बेरहमी से पीटा

    By DabangMay 18, 20260

    रायसेन :- जिस मां ने बेटे को बचपन में अपने हाथों से निवाले खिलाए, उसी…

    CG: केंद्रीय गृह मंत्री ने छत्तीसगढ़ के 33 जिलों को दी बड़ी सौगात, इस नई हाई-टेक सेवा से पलक झपकते मिलेगी हर आपातकालीन मदद

    May 18, 2026

    शादी से इनकार करने पर नाबालिक लड़की के दोनों स्तन काट दिए, युवक ने पेड़ से बांधकर की हैवानियत

    May 18, 2026

    छत्तीसगढ़ में अमित शाह, जगदलपुर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री, सीधे जाएंगे नेतानार

    May 18, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.