रायपुर :- नवा रायपुर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सेंट्रल पार्क के पास BIT बस स्टॉप की रेलिंग से एक तेज रफ्तार कार जा टकराई। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, कार सवार नवा रायपुर से होकर बहनाकाड़ी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सेंट्रल पार्क के पास BIT बस स्टॉप की रेलिंग से कार अनियंत्रित होकर टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए सभी 5 घायलों को रायपुर रेफर किया गया है। वहीं हादसे में मृत व्यक्ति के शव का आज पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

