Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नकटी अतिक्रमण: 14 करोड़ की सरकारी जमीन पर कब्जा, फिर भी “गरीबी” का ढोंग?

    July 3, 2026

    CG: नाबालिग पड़ोसी ने दो मासूम बहनों से किया दुष्कर्म, छोटी बच्ची के पेट और प्राइवेट पार्ट में दर्द होने पर मामले का हुआ खुलासा

    July 3, 2026

    CG: ब्रेकिंग न्यूज़… स्कूलों के समय में बदलाव, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

    July 3, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Friday, July 3
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » छत्तीसगढ़ में कोरोना को लेकर राहतभरी खबर,तीन दिन में ठीक हुआ पहला संक्रमित…
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ में कोरोना को लेकर राहतभरी खबर,तीन दिन में ठीक हुआ पहला संक्रमित…

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediMay 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लक्षण गंभीर नहीं, मगर सावधानी जरूरी...

    रायपुर। कोरोना वायरस को लेकर प्रदेश में फैली चिंता के बीच एक सुकून देने वाली खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ का पहला पॉजिटिव मरीज महज तीन दिन में ही पूरी तरह स्वस्थ हो गया है। चिकित्सकों के मुताबिक, मरीज को जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। फिलहाल प्रदेश में केवल तीन एक्टिव केस रह गए हैं, जिनमें से कोई भी गंभीर स्थिति में नहीं है।

    इन एक्टिव मामलों में दो मरीज रायपुर और एक दुर्ग का है। सभी में सर्दी, खांसी और हल्के बुखार जैसे सामान्य लक्षण पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि इन मामलों में किसी की ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि यह संक्रमण स्थानीय स्तर पर ही फैला है।

    जेएन-1 वैरिएंट की चर्चा, लेकिन प्रदेश में स्थिति स्पष्ट नहीं
    कुछ राज्यों में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट जेएन-1 की पुष्टि हुई है, जिसने वहां संक्रमण दर को तेज़ी से बढ़ाया है। हालांकि, छत्तीसगढ़ में अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यहां पाए जा रहे मामले किस वैरिएंट से संबंधित हैं। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग ने संभावित संकट से निपटने के लिए पूरी तैयारी के दावे किए हैं।

    सामान्य लक्षण, मरीज एहतियातन आइसोलेट

    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश चौधरी के अनुसार, रायपुर में पॉजिटिव पाए गए दोनों मरीजों में गंभीर लक्षण नहीं थे। पहले मरीज को सर्दी, खांसी और बुखार की शिकायत थी और वह निजी अस्पताल में भर्ती हुआ था। इसके बाद अवंति विहार निवासी एक महिला भी संक्रमित पाई गई, लेकिन उसकी स्थिति भी सामान्य है। दोनों ही मरीजों को एहतियातन आइसोलेशन में रखा गया है।

    बदलते मौसम का असर
    डॉ. चौधरी का कहना है कि मौसम में आई नमी और ठंडक की वजह से सर्दी-खांसी जैसे लक्षणों के साथ कुछ कोरोना मामले सामने आ रहे हैं। लेकिन स्थिति चिंताजनक नहीं है और सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

    Post Views: 355
    Big Breaking Big breking Big news Breaking breaking news CG Big Breaking CG Big News CG Breaking CG BREAKING NEWS Cg breking news Cg Latest News Cg news chhattisgarh Corona News Corona virus Hindi Khabar Hindi News Latest Khabar Latest news Raipur Today Today khabar Today news दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    नकटी अतिक्रमण: 14 करोड़ की सरकारी जमीन पर कब्जा, फिर भी “गरीबी” का ढोंग?

    July 3, 2026

    CG: नाबालिग पड़ोसी ने दो मासूम बहनों से किया दुष्कर्म, छोटी बच्ची के पेट और प्राइवेट पार्ट में दर्द होने पर मामले का हुआ खुलासा

    July 3, 2026

    CG: ब्रेकिंग न्यूज़… स्कूलों के समय में बदलाव, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

    July 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Raipur

    नकटी अतिक्रमण: 14 करोड़ की सरकारी जमीन पर कब्जा, फिर भी “गरीबी” का ढोंग?

    By DabangJuly 3, 20260

    रायपुर:- नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई ने…

    CG: नाबालिग पड़ोसी ने दो मासूम बहनों से किया दुष्कर्म, छोटी बच्ची के पेट और प्राइवेट पार्ट में दर्द होने पर मामले का हुआ खुलासा

    July 3, 2026

    CG: ब्रेकिंग न्यूज़… स्कूलों के समय में बदलाव, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

    July 3, 2026

    सो रहे थे बच्चे, बिस्तर में घुस गया पांच फीट का खतरनाक कोबरा, पूरी कहानी जान कांप जाएगी आपकी रूह

    July 3, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.