रायपुर : आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, रायपुर अभिषेक माहेश्वरी के मार्गदर्शन व नगर पुलिस अधीक्षक उरला अविनाश मिश्रा के पर्यवेक्षण में सघन चेकिंग की गई।
थाना धरसीवा के सहायक उपनिरीक्षक बृजकिशोर दीक्षित, प्रधान आरक्षक रवि निषाद, पेट्रोलिंग स्टाफ के द्वारा आगामी चुनाव को मद्देनजर रखतें हुए टोलनाका तरपोंगीं से गुजरने वाले वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए संदिग्ध व्यक्ति एवं सामानों की सूक्ष्मता से जांच किया गया, कोई संदिग्ध व्यक्ति एवं संदिग्ध वस्तु नही मिला है। साथ ही दोपहिया/चारपहिया वाहनों की चेकिंग के लिए प्रतिदिन अलग अलग स्थानों में फिक्स/नाकेबंदी पाईंट लगाकर थाना क्षेत्र के भीतर प्रवेश करने वाली समस्त गाड़ियों की बारिकी से जांच व चेकिंग की जा रही है।
इसके साथ ही थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थान/सूनसान स्थान में जमवाड़ा लगाकर नशा करने वालों, गुटबाजी/अड्डेबाजी करने वालों, संदिग्ध व्यक्तियों, असमाजिक तत्वों, संदिग्ध व्यक्तियों के वाहनों की डिक्की, धारदार/बटनदार चाकू रखकर घुमने वालों सहित आम स्थानों पर शराब पीने, शराब पीने हेतु स्थान उपलब्ध कराने, सार्वजनिक मैदान, पार्क, चौक – चौराहों की लगातार चेकिंग की जा रहीं है। चेकिंग के दौरान जो भी संदिग्ध पाये जाएंगे उन पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
रायपुर पुलिस की जारी है चेकिंग अभियान कार्यवाही
अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने सहित आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में थाना प्रभारियों सहित पुलिस बलों द्वारा अपने – अपने अनुभाग के थाना क्षेत्रों में विजिबल पुलिसिंग के अंतर्गत पैदल पेट्रोलिंग, वाहनों में पेट्रोलिंग, क्राईम प्रिवेंशन पेट्रोलिंग (सी.पी.पी.) सहित 112 की टीमों द्वारा कर भीड़-भाड़ वाले स्थान, सार्वजनिक स्थान/सूनसान स्थान में जमवाड़ा लगाकर नशा करने वालों, गुटबाजी/अड्डेबाजी करने वालों,

संदिग्ध व्यक्तियों, असमाजिक तत्वों, संदिग्ध व्यक्तियों के वाहनों की डिक्की, धारदार/बटनदार चाकू रखकर घुमने वालों सहित आम स्थानों पर शराब पीने, शराब पीने हेतु स्थान उपलब्ध कराने, सार्वजनिक मैदान, पार्क, चौक – चौराहों एवं सार्वजनिक स्थान पर चार पहिया वाहन के अंदर बैठकर शराब पीने वालों की लगातार चेकिंग की जा रहीं है। इसके साथ ही टोल नाको में पांईट लगाकर चारपहिया/दोपहिया/यात्री वाहनों एवं उनके सामानों सहित रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैण्ड में भी संदिग्ध व्यक्तियों एवं सामानों की चेकिंग की जा रही है।
हसौद क्षेत्र में चाकू के साथ 1 आरोपी, थाना अभनपुर क्षेत्र में 2 आरोपी को पकड़ा गया
पुलिस महानिरीक्षक महोदय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वयं शहर के अलग – अलग स्थानों में लगातार भ्रमण कर हालातो का जायजा लिया जा रहा है। चेकिंग कार्यवाही के दौरान थाना मंदिर हसौद क्षेत्र में चाकू के साथ 01 आरोपी एवं थाना अभनपुर क्षेत्र में 02 आरोपी को पकड़ा गया जिनके विरूद्ध आर्म्स एक्ट की कार्यवाही की गई। इसी प्रकार थाना पुरानी बस्ती में 01 आरोपी को 34 पौवा देशी शराब के साथ पकड़कर आबकारी एक्ट के तहत तथा 10 से अधिक संदिग्ध व्यक्तियों के विरूद्ध अलग – अलग थानों में प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् कार्यवाही की जा रहीं है। चेकिंग कार्यवाही लगातार जारी है।
सातपारा में की जा रही है लगातार चेकिंग
सातपारा नेशनल हाई वे से गुजरने वाले वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए संदिग्ध व्यक्ति एवं सामानों की सूक्ष्मता से जांच किया गया, कोई संदिग्ध व्यक्ति एवं संदिग्ध वस्तु नही मिला है। साथ ही दोपहिया/चारपहिया वाहनों की चेकिंग के लिए प्रतिदिन अलग अलग स्थानों में फिक्स/नाकेबंदी पाईंट लगाकर थाना क्षेत्र के भीतर प्रवेश करने वाली समस्त गाड़ियों की बारिकी से जांच व चेकिंग की जा रही है।
इसके साथ ही थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थान/सूनसान स्थान में जमवाड़ा लगाकर नशा करने वालों, गुटबाजी/अड्डेबाजी करने वालों, संदिग्ध व्यक्तियों, असमाजिक तत्वों, संदिग्ध व्यक्तियों के वाहनों की डिक्की, धारदार/बटनदार चाकू रखकर घुमने वालों सहित आम स्थानों पर शराब पीने, शराब पीने हेतु स्थान उपलब्ध कराने, सार्वजनिक मैदान, पार्क, चौक – चौराहों की लगातार चेकिंग की जा रहीं है। चेकिंग के दौरान जो भी संदिग्ध पाये जाएंगे उन पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

