Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: मादा नीलगाय की हत्या के बाद पकाने की थी तैयारी, 2 गिरफ्तार, 4 फरार

    May 4, 2026

    भतीजे ने प्रेमिका के साथ मिलकर की काका की हत्या, पहले गला दबाया फिर दो दिन बाद शव खेत में फेंका

    May 4, 2026

    इस योजना के तहत बेटियों को मिल रहे 1 लाख रुपये, क्या आपका परिवार भी है पात्र? ऐसे करें आवेदन

    May 4, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Monday, May 4
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » पालक की सब्जी नहीं बनाई तो गर्भवती पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, आरोपी पति गिरफ्तार
    मध्यप्रदेश

    पालक की सब्जी नहीं बनाई तो गर्भवती पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, आरोपी पति गिरफ्तार

    DabangBy DabangMarch 22, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    खरगोन:- क्षेत्र के ग्राम जामर्दा (टिगरिया) में उस समय सनसनी फैल गई, जब पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर दी। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मृतका के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। किसी अनहोनी की आशंका के चलते पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। जानकारी के अनुसार, मृतका का नाम शीलाबाई (25 वर्ष) है। वह अपने पति सुनील भील और दो बच्चों के साथ गांव में रहती थी। घटनानुसार, वह अपनी पत्नी को घर के समीप खेत में ले गया और वहां उसने घटना को अंजाम दिया।

    पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची

    इस दौरान उसने कुल्हाड़ी से वार कर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीओ (पुलिस) भीकनगांव राकेश आर्य और प्रभारी सेमलिया गेहलोद पुलिस बल सहित पहुंचे। इसके बाद फॉरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. सुनील मकवाना भी वहां पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई की गई। मृतका का शव शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां डॉ. सूर्यांश गंगराड़े ने शाम करीब 5 बजे शव परीक्षण किया। उन्होंने बताया कि 12 घंटे की समयावधि में धारदार हथियार से महिला की हत्या की गई है।

    पुलिस कार्रवाई और परिजनों का दर्द

    थाना प्रभारी सेमलिया ने बताया कि महिला की कुल्हाड़ी से हत्या की गई है। मामले में प्रकरण पंजीबद्ध कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। मामले में धुलकोट थाना क्षेत्र की रहने वाली मां नाइजाबाई पति सुरसिंह ने बताया कि पांच साल पहले मेरी बेटी शीलाबाई की शादी सुनील से हुई थी। पिछले एक वर्ष से सुनील मेरी बेटी से मिलने नहीं दे रहा था। हम बात करते थे तो वह फोन बंद कर देता था। एक साल से पता ही नहीं चल पा रहा था कि उनकी लड़की कहां है।

    एक साल से नहीं होने दी मुलाकात: होली पर चला था पता

    कुछ दिन पहले होली पर पता चला कि हमारी लड़की जामर्दा में है। यहां हम आए थे लेकिन तब हमें घर नहीं मिल पाया था। इस हृदयविदारक घटना के बाद गांव में मातम और डर का माहौल है। पुलिस आरोपी पति की तलाश और मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

    Post Views: 120
    Apradh Apradhi Arrested breaking news Crime Crime news Dahej Gharelu vivad Giraftar Hatya Hindi Khabar Hindi News Jurm Latest Khabar Latest news Madhyapradesh Madhyapradesh news MP MP news murder Police Sajis Today big news Today breaking news Today khabar दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    CG: मादा नीलगाय की हत्या के बाद पकाने की थी तैयारी, 2 गिरफ्तार, 4 फरार

    May 4, 2026

    भतीजे ने प्रेमिका के साथ मिलकर की काका की हत्या, पहले गला दबाया फिर दो दिन बाद शव खेत में फेंका

    May 4, 2026

    इस योजना के तहत बेटियों को मिल रहे 1 लाख रुपये, क्या आपका परिवार भी है पात्र? ऐसे करें आवेदन

    May 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Mahasamund

    CG: मादा नीलगाय की हत्या के बाद पकाने की थी तैयारी, 2 गिरफ्तार, 4 फरार

    By DabangMay 4, 20260

    महासमुंद:- छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के पिथौरा वन क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने…

    भतीजे ने प्रेमिका के साथ मिलकर की काका की हत्या, पहले गला दबाया फिर दो दिन बाद शव खेत में फेंका

    May 4, 2026

    इस योजना के तहत बेटियों को मिल रहे 1 लाख रुपये, क्या आपका परिवार भी है पात्र? ऐसे करें आवेदन

    May 4, 2026

    Tata ने अपनी Curvv EV के SeriesX वेरिएंट किए लॉन्च, कीमत 16.99 लाख रुपये से शुरू

    May 4, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.