Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: मादा नीलगाय की हत्या के बाद पकाने की थी तैयारी, 2 गिरफ्तार, 4 फरार

    May 4, 2026

    भतीजे ने प्रेमिका के साथ मिलकर की काका की हत्या, पहले गला दबाया फिर दो दिन बाद शव खेत में फेंका

    May 4, 2026

    इस योजना के तहत बेटियों को मिल रहे 1 लाख रुपये, क्या आपका परिवार भी है पात्र? ऐसे करें आवेदन

    May 4, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Monday, May 4
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG: वन्दे भारत के सेकंड एसी में हाईटेक गांजा तस्करी का खेल बेनकाब, 12 लाख रूपये के गांजे के साथ दो लड़कियां गिरफ्तार
    Raipur

    CG: वन्दे भारत के सेकंड एसी में हाईटेक गांजा तस्करी का खेल बेनकाब, 12 लाख रूपये के गांजे के साथ दो लड़कियां गिरफ्तार

    DabangBy DabangMarch 22, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर:- राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने प्रीमियम ट्रेन में गांजे की हाइटेक तस्करी का खुलासा किया है। टीम ने वंदे भारत ट्रेन में सफर कर रही दो लड़कियों को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से 24 किलों गांजा बरामद कर जब्त किया है, जिसकी बाजार में कीमत 12 लाख रूपये आंकी जा रही है। पुलिस की गिरफ्त में आयी दोनों लड़कियां बिलासपुर की रहने वाली बतायी जा रही है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की इस कार्रवाई के बाद अवैध नशे के कारोबार से जुड़े तस्करों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

    प्रीमियम ट्रेन में सुरक्षित सफर का भ्रम अब तस्करों के लिए ढाल बनता जा रहा है। रायपुर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार रात हुए एक बड़े खुलासे में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरोने वंदे भारत एक्सप्रेस में छापामार कार्रवाई की। एनसीबी को पहले ही पुख्ता इनपुट मिला था कि विशाखापत्तनम की ओर से दो लड़की बड़ी मात्रा में गांजा लेकर ट्रेन से लौट रही हैं। इसी सूचना के आधार पर टीम ने रायपुर रेलवे स्टेशन पर रात करीब 10:30 बजे घेराबंदी कर छापामार कार्रवाई की।

    टीम ने खुलासा किया कि वंदे भारत एक्सप्रेस के स्टेशन में पहुंचने के बाद जैसे ही दोनों संदिग्ध युवतियां वीआईपी गेट से बाहर निकलने लगीं। टीम ने उन्हें दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके सूटकेस से 24 किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में उनकी पहचान नीलम राठौर और रीना वर्मा के रूप में हुई, जो कि बिलासपुर तिफरा क्षेत्र की रहने वाली हैं।

    लग्जरी कोच बना सेफ कॉरिडोर

    जांच में सबसे चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ कि तस्करों ने सुरक्षा एजेंसियों को चकमा देने के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस के सेकंड एसी कोच का सहारा लिया। आमतौर पर प्रीमियम ट्रेनों में सघन चेकिंग कम होते है। एनसीबी अधिकारियों का मानना है कि मादक पदार्थों की तस्करी का पैटर्न तेजी से बदल रहा है। पहले जहां बस और सामान्य ट्रेनों का इस्तेमाल होता था। अब तस्कर हाईटेक और लग्जरी साधनों को चुन रहे हैं, ताकि शक की गुंजाइश कम रहे। दोनों आरोपी लड़कियो के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है। एजेंसियां इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हैं।

    Post Views: 100
    Apradh Apradhi Arrested Bilaspur breaking news CG CG BREAKING NEWS Cg news Chhattisgadh chhattisgarh Ganja Giraftar Hindi Khabar Hindi News Hitech gaja taskari Jurm Latest Khabar Latest news Mahila Narcotex Police Raipur Raipur news Taskar Taskari Today big news Today breaking news Today khabar Vande bharat Vande Bharat Train दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    CG: मादा नीलगाय की हत्या के बाद पकाने की थी तैयारी, 2 गिरफ्तार, 4 फरार

    May 4, 2026

    भतीजे ने प्रेमिका के साथ मिलकर की काका की हत्या, पहले गला दबाया फिर दो दिन बाद शव खेत में फेंका

    May 4, 2026

    इस योजना के तहत बेटियों को मिल रहे 1 लाख रुपये, क्या आपका परिवार भी है पात्र? ऐसे करें आवेदन

    May 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Mahasamund

    CG: मादा नीलगाय की हत्या के बाद पकाने की थी तैयारी, 2 गिरफ्तार, 4 फरार

    By DabangMay 4, 20260

    महासमुंद:- छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के पिथौरा वन क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने…

    भतीजे ने प्रेमिका के साथ मिलकर की काका की हत्या, पहले गला दबाया फिर दो दिन बाद शव खेत में फेंका

    May 4, 2026

    इस योजना के तहत बेटियों को मिल रहे 1 लाख रुपये, क्या आपका परिवार भी है पात्र? ऐसे करें आवेदन

    May 4, 2026

    Tata ने अपनी Curvv EV के SeriesX वेरिएंट किए लॉन्च, कीमत 16.99 लाख रुपये से शुरू

    May 4, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.