Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: छठी के छात्र की मौत:सांप काटने के बाद अस्पताल ले जाने के बजाय मंदिर पहुंचा परिवार, डॉक्टर बोले- समय पर इलाज मिलता तो बच सकता था बच्चा

    May 24, 2026

    सोना खरीदना अब आम आदमी के बस की बात नहीं? 1.59 लाख के पार पहुंची कीमत, ताजा रेट सुनकर अच्छे-अच्छों के उड़ गए होश

    May 24, 2026

    CG: पति ने की पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, बीवी ने शराबी शौहर को पैसे देने से किया था इंकार

    May 24, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Sunday, May 24
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » पहलगाम आतंकी हमले पर बोले प्रधानमंत्री मोदी, कहा- आतंकियों को कल्पना से बड़ी सजा देंगे, उनकी बची जमीन मिट्टी में मिलाएंगे..
    National

    पहलगाम आतंकी हमले पर बोले प्रधानमंत्री मोदी, कहा- आतंकियों को कल्पना से बड़ी सजा देंगे, उनकी बची जमीन मिट्टी में मिलाएंगे..

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediApril 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पटना : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कड़ा रुख अपनाते हुए आतंकवादियों और उनके समर्थकों को सख्त चेतावनी दी है। बिहार के मधुबनी में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, “22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकियों ने मासूम लोगों पर जो क्रूर हमला किया, उसने पूरे देश को झकझोर दिया है। अब समय आ गया है कि आतंकियों की बची-खुची जमीन को मिट्टी में मिला दिया जाए। इस हमले के षड्यंत्रकारियों को ऐसी सजा दी जाएगी, जो उनकी सोच से भी परे होगी।”

    पीएम ने अपने संबोधन में कहा, “इस हमले ने देश के हर कोने को दुख और आक्रोश से भर दिया है। कारगिल से कन्याकुमारी तक, सभी देशवासियों का दुख एक समान है। जिन्होंने अपनों को खोया, उनके दर्द में पूरा देश साथ है। कोई बंगाली था, कोई कन्नड़ बोलता था, कोई मराठी, कोई ओड़िया, कोई गुजराती या बिहार का सपूत—सबके लिए हमारी संवेदनाएं एक हैं। हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं और सरकार उनकी हर संभव मदद कर रही है।”

    आतंकियों को चेतावनी: भारत की आस्था पर हमला बर्दाश्त नहीं

    मोदी ने आतंकियों को दो टूक शब्दों में चेताया, “यह हमला केवल निहत्थे पर्यटकों पर नहीं, बल्कि भारत की आस्था और एकता पर प्रहार है। मैं विश्व को स्पष्ट कहना चाहता हूं कि इन आतंकियों और उनके आकाओं को ऐसी सजा मिलेगी, जो उनके लिए अकल्पनीय होगी। आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई और दृढ़ होगी।”

    तत्काल कार्रवाई

    हमले की सूचना मिलते ही पीएम मोदी ने सऊदी अरब का दौरा रद्द कर दिल्ली लौटकर त्वरित कार्रवाई शुरू की। उन्होंने कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की आपात बैठक बुलाई, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल शामिल हुए। बैठक में पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाए गए, जिनमें सिंधु जल समझौते को निलंबित करना, अटारी सीमा बंद करना और पाकिस्तानी उच्चायोग के कार्यों को सीमित करना शामिल है।

    PM Modi on Pahalgam Terrorist Attack: सैन्य ऑपरेशन और जांच तेज

    भारतीय सेना ने हमले के बाद बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया है। बांदीपुरा में दो आतंकी सहयोगियों को मार गिराया गया, जबकि 1,500 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मामले की जांच अपने हाथ में ले ली है।

    Post Views: 375
    Big Breaking Big news Breaking breaking news Hindi Khabar Hindi News Latest Khabar Latest news Patna PM Modi Today Today khabar Today news दबंग राजधानी पटना ब्रेकिंग न्यूज
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    सोना खरीदना अब आम आदमी के बस की बात नहीं? 1.59 लाख के पार पहुंची कीमत, ताजा रेट सुनकर अच्छे-अच्छों के उड़ गए होश

    May 24, 2026

    CG: पति ने की पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, बीवी ने शराबी शौहर को पैसे देने से किया था इंकार

    May 24, 2026

    प्रेगनेंसी के दौरान तेज बीप को नजरअंदाज न करें, हो सकता है जानलेव प्रीक्लेम्पसिया, AIIMS के डॉक्टरों ने दी चेतावनी

    May 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Balod

    CG: छठी के छात्र की मौत:सांप काटने के बाद अस्पताल ले जाने के बजाय मंदिर पहुंचा परिवार, डॉक्टर बोले- समय पर इलाज मिलता तो बच सकता था बच्चा

    By DabangMay 24, 20260

    बालोद:- जिले के डौंडी थाना क्षेत्र से अंधविश्वास और लापरवाही की एक दर्दनाक घटना सामने…

    सोना खरीदना अब आम आदमी के बस की बात नहीं? 1.59 लाख के पार पहुंची कीमत, ताजा रेट सुनकर अच्छे-अच्छों के उड़ गए होश

    May 24, 2026

    CG: पति ने की पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, बीवी ने शराबी शौहर को पैसे देने से किया था इंकार

    May 24, 2026

    प्रेगनेंसी के दौरान तेज बीप को नजरअंदाज न करें, हो सकता है जानलेव प्रीक्लेम्पसिया, AIIMS के डॉक्टरों ने दी चेतावनी

    May 24, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.