Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    प्रेमिका को उसकी मासूम बेटी के साथ जबरन उठा ले गया प्रेमी, देखते रह गए बेबस माता-पिता

    May 10, 2026

    CG: आखिरी सफर.. बस में बैठे-बैठे यात्री की मौत, इलाहाबाद से बिलासपुर तक का लिया था टिकट

    May 10, 2026

    CG: PF लोन पास कराने के बदले 10 हजार रुपये मांग रहा था क्लर्क, CBI ने रंगे हाथों पकड़ा

    May 10, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Sunday, May 10
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » नेशनल हाईवे में पुलिस को मिली सफलता, कंटेनर गाड़ी से 94 लाख का शराब जब्त..
    छत्तीसगढ़

    नेशनल हाईवे में पुलिस को मिली सफलता, कंटेनर गाड़ी से 94 लाख का शराब जब्त..

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediFebruary 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायगढ़ । जिले में नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना और आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को देखते हुए पुलिस ने सख्त निगरानी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में थाना खरसिया प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव और उनकी टीम ने नेशनल हाईवे-49 पर चोढा चौक के पास वाहनों की सघन चेकिंग के दौरान कंटेनर वाहन से अवैध शराब की एक बड़ी खेप बरामद की।

    जानकारी के मुताबिक NH 49 पर चेकिंग के दौरान शाम करीब 6:15 बजे पुलिस ने सक्ती की ओर से आ रहे कंटेनर वाहन (UP 78 DN 3531) को पुलिस स्टाफ ने रोकने का संकेत दिया, लेकिन चालक ने वाहन की दिशा बदलकर तेजी से छाल की ओर भगाने लगा। पुलिस ने संदेह होने पर पीछा किया, जिसके बाद कंटेनर चालक ने ग्राम देहजरी स्थित बिल्लू पेट्रोल पंप के आगे वाहन को सड़क किनारे उतारकर दुर्घटनाग्रस्त कर दिया। स्थानीय लोग मौके पर जुटे तो पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन की जांच शुरू की। कंटेनर के पिछले दरवाजे खुले हुए थे, जिनमें बड़े पैमाने पर शराब भरी हुई थी। वाहन में मौजूद दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया, जिन्होंने पूछताछ में अपने नाम मोहम्मद अजीम (28) निवासी फत्तेपुर खास, थाना मैनाडेर, जिला मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) और सुमित चौधरी (30) निवासी जटपुरा, थाना मैनाडेर, जिला मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) बताए। दोनों संदिग्ध सामग्री को लेकर संतोषजनक जवाब नहीं दे सके, जिसके बाद पुलिस ने विधिवत तलाशी ली।

    कंटेनर में 833 कार्टन में 9,996 बोतलें और 1,764 बोतलें खुले पड़े कार्टनों में, कुल 11,760 बोतल अवैध अंग्रेजी व्हिस्की (Royal Gold Cup) बरामद की गई, जिनकी मात्रा 8,820 बल्क लीटर और बाजार कीमत ₹94,08,000 आंकी गई। तस्करी में इस्तेमाल किया गया कंटेनर वाहन भी जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत ₹30 लाख है। इस प्रकार आरोपियों से अवैध शराब और वाहन समेत कुल 1 करोड 24 लाख 8 हजार रूपए की संपत्ति जप्त किया गया है।

    Post Views: 345
    breaking news CG Big Breaking CG BREAKING NEWS CG CRIME NEWS Cg Latest News Cg news chhattisgarh Chhattisgarh Big news Chhattisgarh news Hindi Khabar Hindi News Latest Khabar Latest news Raigarh Raigarh police Today Today khabar Today news कंटेनर गाड़ी से 94 लाख का शराब जब्त दबंग राजधानी रायगढ़
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    प्रेमिका को उसकी मासूम बेटी के साथ जबरन उठा ले गया प्रेमी, देखते रह गए बेबस माता-पिता

    May 10, 2026

    CG: आखिरी सफर.. बस में बैठे-बैठे यात्री की मौत, इलाहाबाद से बिलासपुर तक का लिया था टिकट

    May 10, 2026

    CG: PF लोन पास कराने के बदले 10 हजार रुपये मांग रहा था क्लर्क, CBI ने रंगे हाथों पकड़ा

    May 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    मध्यप्रदेश

    प्रेमिका को उसकी मासूम बेटी के साथ जबरन उठा ले गया प्रेमी, देखते रह गए बेबस माता-पिता

    By DabangMay 10, 20260

    मध्य प्रदेश:- शिवपुरी में हथियारों से लैस 11 लोगों ने एक महिला और तीन माह…

    CG: आखिरी सफर.. बस में बैठे-बैठे यात्री की मौत, इलाहाबाद से बिलासपुर तक का लिया था टिकट

    May 10, 2026

    CG: PF लोन पास कराने के बदले 10 हजार रुपये मांग रहा था क्लर्क, CBI ने रंगे हाथों पकड़ा

    May 10, 2026

    प्रेम संबंध से नाराज महिला ने प्रेमी को गन्ने के खेत में बुलाकर काटा प्राइवेट पार्ट

    May 10, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.