मुरैना:- मध्य प्रदेश के मुरैना और राजस्थान के धौलपुर के बीच सरायछौला थाना क्षेत्र के हेतमपुर स्टेशन के पास रविवार दोपहर एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया। उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में एक यात्री का मोबाइल फटने के बाद आग लगने की अफवाह फैल गई। इसके बाद किसी ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी।
आग की आशंका से घबराए यात्री जान बचाने के लिए ट्रेन से नीचे उतरने और कूदने लगे। इसी दौरान कुछ यात्री दूसरी रेलवे लाइन पर पहुंच गए। उसी समय आगरा की ओर से मुरैना जा रही पातालकोट एक्सप्रेस वहां से गुजर रही थी, जिसकी चपेट में आने से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

