तेलंगाना:- एक रिहायशी सोसाइटी में सनसनीखेज वारदात सामने आयी है। यहां अचानक गायब हुई कृषि वैज्ञानिक की पांच वर्षीय बच्ची का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। बच्ची का शव शनिवार रात एक क्लब हाउस के बेसमेंट में मिला था। पुलिस जांच और सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, सोसाइटी का सिक्योरिटी गार्ड विक्रम बच्ची का पीछा करता हुआ दिखा है। बताया जा रहा है कि, गार्ड नौकरी से निकाले जाने से बेहद नाराज था। घटना के बाद से फरार आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने 10 सदस्यीय टीम गठित की है।
क्या है पूरा मामला
दरअसल, एक कृषि वैज्ञानिक की बेटी, यह बच्ची कोवूर के एक रिहायशी कॉम्प्लेक्स में अपने पिता के साथ रहती थी। बच्ची शनिवार को लापता हो गई थी। शिकायत मिलते के बाद पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया। तलाशी अभियान के दौरान शनिवार रात करीब 9 बजे बच्ची का शव एक विला रिहायशी कॉम्प्लेक्स के क्लब हाउस बेसमेंट में पानी की टंकी में तैरता हुआ मिला।
नौकरी से निकाले जाने से था नाराज
CCTV फुटेज में सिक्योरिटी गार्ड को बच्ची का पीछा करते हुए देखा गया है। जांचकर्ता इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि घटना से दो दिन पहले वह परिसर में संदिग्ध रूप से घूम रहा था। आरोपी सिक्योरिटी गार्ड विक्रम पर शक है कि उसने ही बच्ची का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के एक दिन पहले ही गार्ड को नौकरी से निकाला गया था जिसकी वजह से वह भड़का हुआ था। जानकारी के अनुसार पीड़ित परिवार की शिकायत की वजह से उसकी नौकरी गई थी। फिलहाल पुलिस की टीम बच्ची की मौत के पीछे की परिस्थितियों और मकसद का पता लगाने में मदद के लिए फोरेंसिक सबूत इकट्ठा कर रही हैं।

