Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: मोबाइल नहीं देने पर दुर्ग में सनकी बेटे की करतूत, माता और पिता पर किया हमला

    May 18, 2026

    CG: घर के अंदर चूल्हे पर पका रहे थे गोमांस! पुलिस ने मारी रेड तो इस हाल में मिले लोग, हिंदू संगठन के लोगों ने किया हंगामा

    May 18, 2026

    CG: कार से 9 करोड़ से ज्यादा का सोना बरामद, गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे आभूषण

    May 18, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Monday, May 18
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » शहर में अब फ्री हुआ इंटरनेट, शहरवासी ले रहे अनलिमिटेड नेट का मजा….
    मोबाइल्स

    शहर में अब फ्री हुआ इंटरनेट, शहरवासी ले रहे अनलिमिटेड नेट का मजा….

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediNovember 26, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिलासपुर

      डिजिटल सेवा के क्षेत्र में बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने शहर को एक बड़ी सुविधा के रूप में हाई स्पीड फ्री वाई-फाई की सेवा दे रही है। जिसमे कोई भी अनलिमिटेड एक्सेस कर सकता है। फ्री वाई-फाई की सुविधा लेने के लिए सिर्फ पंजीयन की प्रक्रिया से गुजरना होगा, इसके बाद शहर में जहां भी इसकी सुविधा दी गई है, उसके दायरे में आते ही वाई-फाई ओपन करने पर खुद ब खुद मोबाइल में इंटरनेट शुरू हो जाएगा और इसके बाद अनलिमिटेड नेट का आनंद लिया जा सकता है।

    स्मार्ट सिटी लिमिटेड के मुताबिक, वाई-फाई के लिए 20 स्थानों का चयन पहले ही कर लिया गया था। इसमें शहर के भीड़-भाड़ वाले स्थानों का चयन किया गया है। जहां पर सुबह से ही नागरिको का आना-जाना लग जाता। इन प्रमुख स्थानों का चयन करने के बाद स्मार्ट सिटी द्वारा फ्री वाई-फाई माडल लगाकर फ्री नेट की सुविधा शुरू कर दी गई है। ये ऐसे स्थान है जहां पर व्यक्ति अपना क्वालिटी टाइम बिताने के साथ ही फ्री इंटरनेट के जरिए अपने जरुरी कार्य भी निपटा सकते हैं। शहर को स्मार्ट बनाने की दिशा में बिलासपुर स्मार्ट सिटी द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है, जिसमें अलग-अलग प्रोजेक्ट पर कार्य जारी है। इसी कड़ी में शहरवासियों को एक और सुविधा दी गई है। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत लगे वाईफाई से एक बार जुड़ने के बाद लोग अनलिमिटेड इंटरनेट का उपयोग कर रहे हैं।


    इन स्थानों पर फ्री वाई-फाई की सुविधा
    शहर के 20 स्थानों पर फ्री वाई-फाई सेवा स्थायी रूप से शुरू की गई है। इसमें कलेक्टोरेट, जिला न्यायालय, रजिस्ट्री कार्यालय, तहसील कार्यालय, विकास भवन, रिवर व्यू रोड, स्वामी विवेकानंद उद्यान, गोल बाजार, श्रीकांत वर्मा मार्ग, पं.दीनदयाल उपाध्याय चौक (मैग्नेटो माल), पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्यान, राजीव प्लाजा, स्मृति वन, सेंट्रल लाइब्रेरी के पास नूतन चौक, पुलिस ग्राउंड, शनिचरी चौपाटी (प्रस्तावित हैप्पी स्ट्रीट), नया बस स्टैंड, डा राजेंद्र प्रसाद बाल उद्यान, डा एपीजे अब्दुल कलाम प्लेनेटेरियम, सत्यम चौक से अग्रसेन चौक तक शामिल हैं।


    बड़े इवेंट के लिए मोबाइल यूनिट
    वाई-फाई इसी तरह स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट लिमिटेड की ओर से एक वाई-फाई मोबाइल यूनिट की सुविधा दी जा रही है। इस मोबाइल यूनिट को विशेष कार्यक्रम के लिए रखा गया है। बड़े इवेंट में इसका उपयोग किया जा रहा है। आवश्यकतानुसार एक जगह से दूसरे जगह इसे ले जाया जा सकता है। इससे शहर के किसी भी स्थान या दूरस्थ स्थानों पर भी कार्यक्रम आदि को संचालित करने के लिए वाई-फाई सुविधा मिल रही।


    युवाओं के लिए है काफी फायदेमंद
    यह फ्री सेवा युवाओं के लिए काफी फायदेमंद साबित हो रही है। जो इन स्थानों पर बैठकर सर्च करने के साथ ही जरुरी चीजें डाउनलोड भी कर सकते हैं। पढ़ाई करने वाले युवाओं के लिए यह किसी बड़े वरदान से काम नहीं है। इसी तरह इस सेवा से लोग सर्चिंग, डाउनलोडिंग, गेमिंग आदि का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। इस फ्री वाई-फाई सेवा के लिए एक प्रक्रिया से गुजरना होगा और ओटीपी आने पर उसके माध्यम से पंजीयन करना होगा। इसके बाद आप फ्री वाई-फाई का मजा लेने लगेंगे।

    Post Views: 0
    city residents are enjoying unlimited net.... Now internet is free in the city Raipur दबंग राजधानी बिलासपुर
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    CG: मोबाइल नहीं देने पर दुर्ग में सनकी बेटे की करतूत, माता और पिता पर किया हमला

    May 18, 2026

    CG: घर के अंदर चूल्हे पर पका रहे थे गोमांस! पुलिस ने मारी रेड तो इस हाल में मिले लोग, हिंदू संगठन के लोगों ने किया हंगामा

    May 18, 2026

    CG: कार से 9 करोड़ से ज्यादा का सोना बरामद, गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे आभूषण

    May 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Durg

    CG: मोबाइल नहीं देने पर दुर्ग में सनकी बेटे की करतूत, माता और पिता पर किया हमला

    By DabangMay 18, 20260

    दुर्ग:- जामुल थाना क्षेत्र में एक वारदात ने सबको सोचने पर मजबूर कर दिया है.…

    CG: घर के अंदर चूल्हे पर पका रहे थे गोमांस! पुलिस ने मारी रेड तो इस हाल में मिले लोग, हिंदू संगठन के लोगों ने किया हंगामा

    May 18, 2026

    CG: कार से 9 करोड़ से ज्यादा का सोना बरामद, गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे आभूषण

    May 18, 2026

    प्रेम का मरुस्थल: जब राहु की चाहत को मिलता है केतु का वैराग्य” – आचार्य पं. गिरीश पाण्डेय

    May 18, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.