बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर से बड़ी ख़बर आ रही है, जानकारी के मुताबिक यहां नक्सलियों ने जन अदालत लगाकर दो ग्रामीणों को फांसी की सजा दी है, जबकि एक छात्र को सुरक्षित छोड़ दिया है, ख़बर है कि नक्सलियों ने भैरमगढ़ के जप्पेमरका इलाके में दो दिन पूर्व एक छात्र समेत तीन ग्रामीणों के लिए जन अदालत लगाई थी। जानकारी के मुताबिक इस जन अदालत में नक्सलियों ने जप्पेमरका के ग्रामीण माड़वी सूजा और पोडियाम कोसा पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर फांसी की सजा सुनाकर दोनों की हत्या कर दी गई,वहीं मिरतूर छात्रावास में पढ़ाई कर रहे एक छात्र पोडियम हिड़मा को नक्सलियों ने रिहा कर दिया है। जानकारी के मुताबिक नक्सलियों के भैरमगढ़ एरिया कमेटी ने दोनों ग्रामीणों की हत्या की जिम्मेदारी ली है, इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

