Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बड़ी बहन ने बहनोई से कर ली शादी तो छोटी बोली- मुझे भी पति नहीं, जीजा में दिलचस्पी; दोनों ने बदल लिए एक-दूसरे के पति

    May 1, 2026

    CG: पावर प्लांट में ट्रांसफार्मर ब्लास्ट, भीषण आग से 300 मेगावाट उत्पादन ठप

    May 1, 2026

    आईपीएल 2026 के बाद दो क्रिकेटर गिरफ्तार, होटल के बाथरूम में नहा रही महिलाओं का बनाया अश्लील वीडियो

    May 1, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Friday, May 1
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » नेवी कर्मचारी की हैवानियतः डेटिंग ऐप पर मिली युवती से पीछा छुड़ाने के लिए की हत्या, ट्रॉली बैग में लाश भरकर लगाया ठिकाने
    जुर्म

    नेवी कर्मचारी की हैवानियतः डेटिंग ऐप पर मिली युवती से पीछा छुड़ाने के लिए की हत्या, ट्रॉली बैग में लाश भरकर लगाया ठिकाने

    DabangBy DabangApril 10, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    विशाखापट्टनम (आंध्र प्रदेश):- विशाखापत्तनम के गाजुवाका के चर्चित मोनिका मर्डर केस में पुलिस की पूछताछ में कई रोंगटे खड़े कर देने वाले खुलासे हुए हैं. पहले जहां यह माना जा रहा था कि हत्या आरोपी के अपने फ्लैट में हुई, वहीं अब नई कड़ियों ने पूरी कहानी बदल दी है. आरोपी ने न केवल जगह बदली, बल्कि साक्ष्य मिटाने के लिए बेहद खौफनाक तरीका अपनाया.

    आरोपी रवींद्र को तीन दिन की पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें कई नई बातें सामने आई हैं. पहले पुलिस को शक था कि यह घटना उसी अपार्टमेंट में हुई जहां रवींद्र रहता था. लेकिन अब यह बात सामने आई है कि घटना एक दोस्त के घर पर हुई थी. इसके बाद मामले से जुड़े अन्य तथ्य भी सामने आए हैं. यह घटना 29 मार्च की रात को हुई थी.

    नौसेना में एयरक्राफ्ट टेक्नीशियन रवींद्र की मुलाकात मोनिका से एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी. आरोप है कि दोनों के बीच हुए झगड़े के बाद उसने मोनिका की हत्या कर दी. आरोपी ने पहले पुलिस को बताया था कि इसी साल 29 मार्च को उसने मोनिका को मर्रीपालेम से अपनी बाइक पर बैठाया और अपने फ्लैट पर ले गया, जहां बहस के बाद उसने उसे मार डाला. सीसीटीवी फुटेज में मोनिका के एलवी नगर स्थित रवींद्र के फ्लैट में दाखिल होने का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला.

    जब जांचकर्ताओं ने इस बात की पड़ताल की कि फ्लैट में आयी ही नहीं तो यहां हत्या कैसे हो सकती है, तो आरोपी ने आखिरकार सच उगल दिया. पता चला कि रवींद्र का एक दोस्त उसके फ्लैट से कुछ ही दूरी पर रहता है. हत्या वाले दिन सुबह 7 बजे वह दोस्त एक फार्मा कंपनी में अपनी ड्यूटी पर चला गया था. रवींद्र ने उस घर की चाबियां लीं, मोनिका को वहां बुलाया.

    रवींद्र को डर था कि अगर वह मोनिका को अपने फ्लैट पर ले गया, तो उसे उसकी शादीशुदा होने की बात पता चल जाएगी और झगड़ा बढ़ जाएगा. इसलिए, उसने अपने दोस्त के घर को अपना बताकर उसे वहां बुलाया. वहां उनके बीच बहस हुई और जब मोनिका चिल्लाने लगी, तो उसने उसका मुंह दबाकर उसे चुप कराने की कोशिश की. इसके बाद उसने अपने घुटने से उसका गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई.

    उसका दोस्त इस अपराध से पूरी तरह बेखबर था कि उसके घर में हत्या हुई है. शव को वहीं छोड़कर, रवींद्र करीब 100 मीटर दूर अपने फ्लैट पर गया. वह एक बड़ा ट्रॉली बैग लेकर लौटा, उसमें शव रखा और उसे वापस अपने फ्लैट पर ले आया. पुलिस जांच से पता चला कि उसने कुछ उपकरण और बैग ऑनलाइन खरीदे थे. इसके बाद उसने शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की और अवशेषों को एक काजू के बगीचे में ले जाकर नष्ट कर दिया.

    Post Views: 120
    Andhrapradesh Apradh Apradhi Arrested Boyfriend breaking news Crime Crime news Dhokha Giraftar Girlfriend Girlfriend ka murder Hatya Hindi Khabar Hindi News Jurm Latest Khabar Latest news Love murder Police Premi Premika Sajis Sex Today crime news Today khabar दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    बड़ी बहन ने बहनोई से कर ली शादी तो छोटी बोली- मुझे भी पति नहीं, जीजा में दिलचस्पी; दोनों ने बदल लिए एक-दूसरे के पति

    May 1, 2026

    CG: पावर प्लांट में ट्रांसफार्मर ब्लास्ट, भीषण आग से 300 मेगावाट उत्पादन ठप

    May 1, 2026

    आईपीएल 2026 के बाद दो क्रिकेटर गिरफ्तार, होटल के बाथरूम में नहा रही महिलाओं का बनाया अश्लील वीडियो

    May 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    मध्यप्रदेश

    बड़ी बहन ने बहनोई से कर ली शादी तो छोटी बोली- मुझे भी पति नहीं, जीजा में दिलचस्पी; दोनों ने बदल लिए एक-दूसरे के पति

    By DabangMay 1, 20260

    ग्वालियरः- मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ मे एक ऐसा अजीबो गरीब मामला सामने…

    CG: पावर प्लांट में ट्रांसफार्मर ब्लास्ट, भीषण आग से 300 मेगावाट उत्पादन ठप

    May 1, 2026

    आईपीएल 2026 के बाद दो क्रिकेटर गिरफ्तार, होटल के बाथरूम में नहा रही महिलाओं का बनाया अश्लील वीडियो

    May 1, 2026

    CG: जिला अस्पताल से गिरकर महिला की संदेहास्पद मौत

    May 1, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.