रायगढ़:- आज के दौर में युवाओं के बीच रोमांस का एक अलग ही चलन चल पड़ा है। कोई अपने गर्लफ्रेंड को बाइक की टंकी पर बैठाकर रोमांस कर रहा है तो कोई सार्वजनिक जगहों पर इस तरह का कृत्य कर रहा है। ऐसा ही एक मामला अब छत्तीसगढ़ से सामने आया है। रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर एक कपल के खुलेआम रोमांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में युवक-युवती एक-दूसरे को गले लगाकर काफी देर तक किस करते नजर आ रहे हैं। जिस स्थान पर यह घटना हुई, उसके ठीक सामने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) का कार्यालय भी मौजूद है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो सोमवार का है। वीडियो सामने आने के बाद इसकी जानकारी आरपीएफ तक पहुंची। आरपीएफ के मुताबिक, वीडियो में नजर आ रहा कपल शराब के नशे में था। फिलहाल इस मामले में कोई केस दर्ज नहीं किया गया है। स्टेशन के बाहर सार्वजनिक स्थान पर कपल के इस तरह खुलेआम रोमांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

