Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोर्ट के आदेश पर AIIMS भोपाल में दोबारा पोस्टमार्टम शुरू; दिल्ली से पहुंची डॉक्टरों की टीम

    May 24, 2026

    CG: छठी के छात्र की मौत:सांप काटने के बाद अस्पताल ले जाने के बजाय मंदिर पहुंचा परिवार, डॉक्टर बोले- समय पर इलाज मिलता तो बच सकता था बच्चा

    May 24, 2026

    सोना खरीदना अब आम आदमी के बस की बात नहीं? 1.59 लाख के पार पहुंची कीमत, ताजा रेट सुनकर अच्छे-अच्छों के उड़ गए होश

    May 24, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Sunday, May 24
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » जानिए क्या है पिंक आई, हर उम्र के लोग क्यों होते हैं इस बीमारी से पीड़ित, क्या हैं इसके लक्षण
    हेल्थ

    जानिए क्या है पिंक आई, हर उम्र के लोग क्यों होते हैं इस बीमारी से पीड़ित, क्या हैं इसके लक्षण

    DabangBy DabangFebruary 4, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली :- आई फ्लू या गुलाबी आंख , जिसे कंजंक्टिवाइटिस कहा जाता है, एक आम और बेहद संक्रामक आई इंफेक्शन है जो हर उम्र के लोगों को प्रभावित करता है. कंजंक्टिवाइटिस पलक और आईबॉल की पारदर्शी झिल्ली की सूजन है. इस झिल्ली को कंजंक्टिवा कहते हैं. जब कंजंक्टिवा में स्मॉल ब्लड वेसेल्स सूज जाती हैं और उनमें जलन होती है, तो वे ज्यादा दिखाई देने लगती हैं. यही कारण है कि आंख का सफेद भाग लाल या गुलाबी दिखाई देता है. बता दें, आई फ्लू को मेडिकल भाषा में कंजंक्टिवाइटिस कहा जाता है

    कंजंक्टिवाइटिस अक्सर वायरल इंफेक्शन के कारण होता है. यह बैक्टीरियल इन्फेक्शन, एलर्जी की प्रतिक्रिया, या शिशुओं में अश्रु नलिका के पूरी तरह से न खुलने के कारण भी हो सकता है. इसे अक्सर एक छोटी सी परेशानी माना जाता है, लेकिन अगर इसका इलाज न किया जाए या यह दूसरों में फैल जाए, तो यह एक बड़ी समस्या बन सकती है.

    नेत्र विशेषज्ञ डॉ. सुधीर कुमार कहते हैं कि अगर कोई स्वस्थ व्यक्ति कंजंक्टिवाइटिस से पीड़ित किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आता है, तो उसे भी यह बीमारी हो सकती है. यह वायरस संक्रमित व्यक्ति की आंखों से निकलने वाले आंसुओं के जरिए भी फैल सकता है. खबर के माध्यम से जानें कंजंक्टिवाइटिस, गुलाबी आंख या आई फ्लू के लक्षण क्या है और डॉक्टर से कब मिलें?

    लक्षण

    कंजंक्टिवाइटिस के सबसे आम लक्षणों में शामिल हैं:
    एक या दोनों आंखों में लालिमा

    एक या दोनों आंखों में खुजली होना

    एक या दोनों आंखों में किरकिरापन महसूस होना.

    एक या दोनों से डिस्चार्ज होना जो रात के समय पपड़ी का रूप ले लेता है, जिससे सुबह आपकी आंख या आंखें खुलने में दिक्कत हो सकती है

    आंख फाड़फड़ना

    प्रकाश के प्रति संवेदनशीलता, जिसे फोटोफोबिया कहा जाता है.

    धुंधली दृष्टि

    आंखों से आंसू आना या पानी आना

    कंजंक्टिवाइटिस के प्रकार

    वायरल और बैक्टीरियल कंजंक्टिवाइटिस (आंख आना या पिंक आई) आई फ्लू के सबसे आम रूप हैं.एडेनोवायरस वायरल कंजंक्टिवाइटिस का मेन कारण है, लेकिन हर्पीज सिम्प्लेक्स और वैरिसेला-जोस्टर जैसे अन्य वायरस भी इसके लिए जिम्मेदार हो सकते हैं.वायरल और बैक्टीरियल दोनों तरह के कंजंक्टिवाइटिस अक्सर सर्दी या श्वसन संक्रमण के साथ होते हैं. कॉन्टैक्ट लेंस की स्वच्छता का ध्यान न रखना या लेंस शेयर करने से बैक्टीरियल कंजंक्टिवाइटिस हो सकता है. इस प्रकार के कंजंक्टिवाइटिस अत्यधिक संक्रामक होते हैं, जो इंफेक्टेड आई डिस्चार्ज के डायरेक्ट और इनडायरेक्ट कॉन्टैक्ट से फैलता है. यह एक या दोनों आंखों को इफेक्ट कर सकता है, इसलिए इंफेक्शन को फैलने से रोकने के लिए सावधानी बरतना जरूरी है.

    एलर्जिक कंजंक्टिवाइटिस, जिसे आंख आना भी कहा जाता है, तब होता है जब आपकी आंखें पराग जैसे एलर्जेन के प्रति प्रतिक्रिया करती हैं, जिससे एलर्जी की प्रतिक्रिया होती है. यह एक आम स्थिति है जो आंखों की परत (कंजंक्टिवा) में सूजन और जलन पैदा करती है. इससे आपके शरीर में हिस्टामाइन का स्राव होता है, जिससे लाल, गुलाबी या खुजली वाली आंखें, अत्यधिक आंसू आना और सूजन जैसे लक्षण दिखाई देते हैं. इस स्थिति में आपको छींक और नाक बहने का भी अनुभव हो सकता है.वायरल और बैक्टीरियल कंजंक्टिवाइटिस के विपरीत, एलर्जिक कंजंक्टिवाइटिस संक्रामक नहीं है और आमतौर पर दोनों आंखों को प्रभावित करता है. सौभाग्य से, एलर्जी आई ड्रॉप्स लक्षणों को प्रभावी ढंग से नियंत्रित कर सकती हैं और असुविधा से राहत दिला सकती हैं.

    डॉक्टर से कब मिलें

    अगर आपको कंजंक्टिवाइटिस के लक्षण दिखाई दें, जैसे आंखों में लालिमा, आंखों में दर्द, आंखों में कुछ फंसा हुआ सा महसूस होना, धुंधली दृष्टि और रोशनी के प्रति संवेदनशीलता, तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें.जो लोग कॉन्टैक्ट लेंस पहनते हैं, उन्हें पिंक आई के लक्षण शुरू होते ही लेंस पहनना बंद कर देना चाहिए. अगर आपके लक्षण 12 से 24 घंटों के अंदर ठीक नहीं होते हैं, तो अपने नेत्र चिकित्सक से संपर्क करें ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि आपको कॉन्टैक्ट लेंस के इस्तेमाल से कोई गंभीर आंखों का संक्रमण तो नहीं है.

    Post Views: 180
    breaking news Eye disies Health Health care Health care news Health care rutine health news Health rutine Hindi Khabar Hindi News Latest Khabar Latest news Pink ryes Swasth Swasth care Today big news Today breaking news Today khabar दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    कोर्ट के आदेश पर AIIMS भोपाल में दोबारा पोस्टमार्टम शुरू; दिल्ली से पहुंची डॉक्टरों की टीम

    May 24, 2026

    सोना खरीदना अब आम आदमी के बस की बात नहीं? 1.59 लाख के पार पहुंची कीमत, ताजा रेट सुनकर अच्छे-अच्छों के उड़ गए होश

    May 24, 2026

    CG: पति ने की पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, बीवी ने शराबी शौहर को पैसे देने से किया था इंकार

    May 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    मध्यप्रदेश

    कोर्ट के आदेश पर AIIMS भोपाल में दोबारा पोस्टमार्टम शुरू; दिल्ली से पहुंची डॉक्टरों की टीम

    By DabangMay 24, 20260

    मध्य प्रदेश:- राजधानी भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में रहने वाली 33 वर्षीय मॉडल ट्विशा…

    CG: छठी के छात्र की मौत:सांप काटने के बाद अस्पताल ले जाने के बजाय मंदिर पहुंचा परिवार, डॉक्टर बोले- समय पर इलाज मिलता तो बच सकता था बच्चा

    May 24, 2026

    सोना खरीदना अब आम आदमी के बस की बात नहीं? 1.59 लाख के पार पहुंची कीमत, ताजा रेट सुनकर अच्छे-अच्छों के उड़ गए होश

    May 24, 2026

    CG: पति ने की पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, बीवी ने शराबी शौहर को पैसे देने से किया था इंकार

    May 24, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.