Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: खेत की रखवाली कर रहे पिता-पुत्र पर गिरी आकाशीय बिजली, युवक की मौत

    May 15, 2026

    CG: सड़क हादसे में 2 साल के मासूम की मौत, सड़क किनारे पिकअप ने मारी टक्कर

    May 15, 2026

    CG: बेमौसम बारिश और आकाशीय बिजली का कहर, घर जलकर राख

    May 15, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Friday, May 15
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » पावर वितरण कंपनी के रायगढ़ स्थित स्टोर में आग लगने की घटना की जांच शुरू, कार्यपालन यंत्री गुंजन शर्मा को हटाया गया…
    छत्तीसगढ़

    पावर वितरण कंपनी के रायगढ़ स्थित स्टोर में आग लगने की घटना की जांच शुरू, कार्यपालन यंत्री गुंजन शर्मा को हटाया गया…

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediMarch 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायगढ़। छत्तीसगढ़ राज्य पावर वितरण कंपनी के रायगढ़ स्थित स्टोर में आग लगने से 400 पुराने ट्रांसफॉर्मर आग में नष्ट हो गए थे। घटना के बाद स्टोर के कार्यपालन यंत्री को हटाने के साथ घटना की जांच शुरू कर दी गई है। आगजनी के बाद कंपनी प्रबंधन ने बिलासपुर के मुख्य अभियंता आलोक अम्बष्ट की जांच का जिम्मा सौंपा है। वहीं स्टोर के कार्यपालन यंत्री गुंजन शर्मा को तत्काल हटा दिया गया है।

    स्टोर से हटाए गए कार्यपालन यंत्री गुंजन शर्मा ने कहा कि आगजनी जहां हुई, वहां रिपेयर के लिए आए ट्रांसफॉर्मर ही रखे हुए थे। नए ट्रांसफॉर्मर सुरक्षित हैं। स्टोर में फायर सिस्टम लगा था, लेकिन तेज हवा की वजह से आग तेजी से फैल गई। रिपोर्ट के अनुसार स्टोर के बाहर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आते-जाते समय बीड़ी अथवा सिगरेट पीकर बचे हुए टुकड़े को बिना बुझाए फेंक दिया गया होगा, जिससे सूखी घास में आग लगी और उसकी चिंगारी स्टोर के भीतर केबल में गिरी। प्लास्टिक एवं ट्रांसफॉर्मर के ऑयल होने की वजह से आग तेजी से फैल गई।

    बता दें कि इससे पहले गुढ़ियारी में आगजनी की वजह से 50 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है। गुढ़ियारी में घटना की जांच तत्कालीन कार्यपालक निदेशक ओएंडएम एवं वर्तमान में वितरण कंपनी के एमडी भीम सिंह की अध्यक्षता में गठित उच्च स्तरीय कमेटी ने की थी।

    कमेटी ने भविष्य में होने वाली घटना को रोकने के लिए सुझाव भी दिए हैं, परंतु सुझाव केवल फाइल तक सीमित रह गए हैं। रायगढ़ स्टोर इसका ताजा उदाहरण है। स्टोर के आसपास काफी संख्या में सूखी घास व छोटे-छोटे पेड़ थे, जिसकी सफाई नहीं कराई गई। रायगढ़ स्टोर में आगजनी से 400 पुराने ट्रांसफॉर्मर जल गए. इससे कंपनी को फिर लाखों की चपत लगी है।

    Post Views: 315
    Big Breaking Big news breaking news CG Big Breaking CG Big News CG Breaking CG BREAKING NEWS Cg Latest News Cg news chhattisgarh Chhattisgarh Big news Hindi Khabar Hindi News Latest Khabar Latest news Raigarh Raigarh police Today Today khabar Today news दबंग राजधानी पावर वितरण कंपनी में आग लगने की घटना की जांच शुरू ब्रेकिंग न्यूज रायगढ़
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    CG: खेत की रखवाली कर रहे पिता-पुत्र पर गिरी आकाशीय बिजली, युवक की मौत

    May 15, 2026

    CG: सड़क हादसे में 2 साल के मासूम की मौत, सड़क किनारे पिकअप ने मारी टक्कर

    May 15, 2026

    CG: बेमौसम बारिश और आकाशीय बिजली का कहर, घर जलकर राख

    May 15, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Mahasamund

    CG: खेत की रखवाली कर रहे पिता-पुत्र पर गिरी आकाशीय बिजली, युवक की मौत

    By DabangMay 15, 20260

    महासमुंद :- जिले में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई है,…

    CG: सड़क हादसे में 2 साल के मासूम की मौत, सड़क किनारे पिकअप ने मारी टक्कर

    May 15, 2026

    CG: बेमौसम बारिश और आकाशीय बिजली का कहर, घर जलकर राख

    May 15, 2026

    अधिक मास 2026: महत्व और आध्यात्मिक लाभ – आचार्य पं गिरीश पाण्डेय

    May 15, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.