दुर्ग :- मोहन नगर थाना क्षेत्र में मामूली विवाद ने खूनी रुप ले लिया.यहां हैरिटेज स्कूल के पीछे स्थित हरिनगर में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई.मृतक का नाम चित्रेश सहारे है,जो परीक्षा देने के लिए दुर्ग आया था. पुलिस के मुताबिक घटना मंगलवार दोपहर की है.पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
महिला मित्र के साथ आया था चित्रेश’
एएसपी शोभराज अग्रवाल ने बताया कि चित्रेश अपने दोस्त रवि के पीजी रूम में महिला मित्र के साथ पहुंचा था.इसी दौरान पीजी में रहने वाले वैभव और राजकुमार यादव से सिगरेट मांगने को लेकर विवाद हो गया. महिला मित्र से कथित तौर पर मिसबिहेव किए जाने की बात को लेकर भी विवाद बढ़ा.देखते ही देखते मामला गाली-गलौज और हाथापाई तक पहुंच गया.
घटना की खबर मिलते ही मोहन नगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.शव को जिला अस्पताल दुर्ग की मर्चुरी में रखा गया है.पुलिस ने इस मामले के आरोपी वैभव मानकर और राजकुमार यादव को हिरासत में लिया है. उनसे पूछताछ की जा रही है. पुलिस विवाद की पूरी वजह और घटनाक्रम के हर पहलू को खंगाल रही है.इधर जवान बेटे की मौत की खबर के बाद परिवार में मातम पसरा है.

