Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: भारतमाला मुआवजा घोटाला 100 करोड़ के पार, ED की छापेमारी में सोना-कैश बरामद; जांच के घेरे में कई बड़े अफसर

    May 3, 2026

    न इंसान पैदा कर पाएगा बच्चा, न जानवर! वैज्ञानिकों ने दी ‘साइलेंट फर्टिलिटी क्राइसिस’ की चेतावनी

    May 3, 2026

    CG: बड़ी खबर…शिक्षा विभाग की बड़ी स्ट्राइक,नप गए 176 शिक्षक

    May 3, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Monday, May 4
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » सीट बंटवारे पर बातचीत में ठाकरे बोले- टूटने की स्थिति में नहीं पहुंचेगी डील
    राजनीति

    सीट बंटवारे पर बातचीत में ठाकरे बोले- टूटने की स्थिति में नहीं पहुंचेगी डील

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediOctober 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुम्बई : महाराष्ट्र में चुनाव की तारीखों का एलान हो चुका है और राज्य के दोनों बड़े गठबंधन अपनी सहयोगी पार्टियों के साथ सीट-बंटवारे को लेकर गहन चर्चा कर रहे हैं। इस कड़ी में शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने राज्य में महा विकास अघाड़ी गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर बड़ा दावा किया है। उद्धव ठाकरे ने कहा कि एमवीए सहयोगियों के बीच सीट बंटवारे पर बातचीत अंतिम चरण में है, कल या अगले 2 से 3 दिनों में सीट बंटवारे की डील पक्की हो सकती है।

    टूटने की स्थिति में नहीं पहुंचने देंगे डील- उद्धव

    इधर महा विकास अघाड़ी (एमवीए) दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर गतिरोध के बीच शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को आगाह किया कि सहयोगियों के बीच सौदेबाजी को टूटने की स्थिति तक नहीं पहुंचने दिया जाना चाहिए। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र में राजनीतिक परिदृश्य बदल गया है और लोगों ने विपक्षी एमवीए को सत्ता में लाने का फैसला किया है, जिसमें कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (एसपी) शामिल हैं।

    अंतिम चरण में सीट बंटवारे पर बातचीत- उद्धव

    शिवसेना (यूबीटी) नेता ने आगे कहा कि उन्होंने सीट बंटवारे की बातचीत में शामिल अपने पार्टी नेताओं से यह नहीं सुना है कि सौदा पक्का करने में कोई बड़ी समस्या थी। उद्धव ठाकरे ने जोर देकर कहा कि एमवीए भागीदारों के बीच सीट बंटवारे की बातचीत अंतिम चरण में है और शनिवार या अगले 2 से 3 दिनों में सौदा पक्का हो सकता है। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री की यह टिप्पणी उनके पार्टी सहयोगी संजय राउत की तरफ से सीट बंटवारे पर बातचीत में देरी पर निराशा व्यक्त करने और दावा करने के बाद आई है कि महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता निर्णय लेने में सक्षम नहीं हैं।

    कितना अहम होता है सीट बंटवारा

    राजनीतिक गठबंधन किसी भी चुनाव का अहम हिस्सा है और किसी भी तरह के गठबंधन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा सीट बंटवारा है। कई बार सीट बंटवारे पर बातचीत न बनने पर गठबंधन बिखर जाता है। वहीं गठबंधन में अपने दल की स्थिति को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां काफी चिंतित रहती है। क्योंकि जिस तरह की स्थिति गठबंधन में किसी दल की होती है आमतौर पर उसी तरह राजनीतिक पार्टियों को चुनाव में प्रदर्शन भी होता है।

    Post Views: 445
    breaking news Election Hindi Khabar Hindi News Latest Khabar Latest news Maharashtra Today Today khabar Today news दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    CG: भारतमाला मुआवजा घोटाला 100 करोड़ के पार, ED की छापेमारी में सोना-कैश बरामद; जांच के घेरे में कई बड़े अफसर

    May 3, 2026

    न इंसान पैदा कर पाएगा बच्चा, न जानवर! वैज्ञानिकों ने दी ‘साइलेंट फर्टिलिटी क्राइसिस’ की चेतावनी

    May 3, 2026

    CG: बड़ी खबर…शिक्षा विभाग की बड़ी स्ट्राइक,नप गए 176 शिक्षक

    May 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Raipur

    CG: भारतमाला मुआवजा घोटाला 100 करोड़ के पार, ED की छापेमारी में सोना-कैश बरामद; जांच के घेरे में कई बड़े अफसर

    By DabangMay 3, 20260

    रायपुर:- छत्तीसगढ़ में भारतमाला परियोजना से जुड़े मुआवजा घोटाले का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा…

    न इंसान पैदा कर पाएगा बच्चा, न जानवर! वैज्ञानिकों ने दी ‘साइलेंट फर्टिलिटी क्राइसिस’ की चेतावनी

    May 3, 2026

    CG: बड़ी खबर…शिक्षा विभाग की बड़ी स्ट्राइक,नप गए 176 शिक्षक

    May 3, 2026

    CG: महिला लेक्चरर ठगी का शिकार, इनवेस्टमेंट के नाम पर 48 लाख रुपए का साइबर फ्रॉड

    May 3, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.