अंबिकापुर : धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन की फिल्म शोले सालों पुरानी है लेकिन आज भी जब भी यह फिल्म टीवी पर आती है तो सभी को वो दौर याद आ जाता है। इस फिल्म का वो सीन कोई कैसे भूल सकता है जब हेमा मालिनी को मनाने के लिए धर्मेंद्र शराब पीकर पानी की टंकी पर चढ़ जाते हैं और काफी हंगामा होता है।
अब आप सोच रहे होंगे कि यह सब आपको क्यों बताया जा रहा है। यह सब आपको इसलिए बताया जा रहा है क्योंकि ऐसा ही एक सीन छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिला है। दरअसल यह मामला छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से सामने आया है जहां एक युवक प्रेम-प्रसंग के चलते टंकी में चढ़ गया और आत्महत्या करने की कोशिश करने लगा। कई घंटों तक युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा।
जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला मामला बतौली थाना क्षेत्र के पहाड़ चिरगा का है। सिरफिरा युवक ग्राम पहाड़ चिरगा के पानी टंकी में चढ़ा था और वो खुद ग्राम गोविन्दपुर का रहने वाला है। हालांकि जब पुलिस ने उस समझाया तब जाकर वो पानी की टंक सी उतर गया। युवक के हाईवोल्टेज ड्रामा का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
