Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सूर्य 6,8,12: पिता-पुत्र का द्वंद्व: आचार्य पं. गिरीश पाण्डेय

    May 24, 2026

    साप्ताहिक राशिफल और राशि अनुसार उपाय: आचार्य पं गिरीश पाण्डेय(24 से 30 मई 2026)

    May 24, 2026

    नवजात के कथित सौदे पर बड़ा एक्शन: चाइल्ड हेल्पलाइन और महिला बाल विकास विभाग ने दर्ज कराई FIR, तीन लाख के कथित सौदे के बाद प्रशासन सख्त

    May 23, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Sunday, May 24
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » प्रदेश के 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट,8 में ऑरेंज और 11 में यलो…
    छत्तीसगढ़

    प्रदेश के 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट,8 में ऑरेंज और 11 में यलो…

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediJuly 22, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर।प्रदेश में मौसम विभाग ने 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, खैरागढ़, राजनांदगांव, सुकमा, बीजापुर में ऑरेंज तो रायपुर, बिलासपुर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, मुंगेली, मोहला मानपुर, दंतेवाड़ा, कांकेर, नारायणपुर में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

    छत्तीसगढ़ में अब तक 376.4 मिमी पानी बरस चुका है। मौसम विभाग का कहना है कि दो दिनों मे पूरे प्रदेश में 67.4 मिमी बारिश हो चुकी है। आने वाले दो दिनों तक भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। दो दिन की बारिश से सूखा खत्म हो गया। 20 में से 8 जिले कम से सामान्य वर्षा वाले क्षेत्र में शामिल हो गए हैं। अब सिर्फ 12 जिले ही कम बारिश वाले रह गए हैं।

    पिछले 24 घंटे में इन प्रदेश के जिलों में बारिश के आंकड़े।

    यहां बारिश का अलर्ट 

    23 जुलाई को जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरबा, जांजगीर, रायपुर, गरियाबंद में यलो अलर्ट जारी किया गया है। 24 और 25 जुलाई को मौसम विभाग की ओर से कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। 24 जुलाई से प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है।

    पिछले 24 घंटे में यहां बारिश 

    मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश बीजापुर में 210 मिलीमीटर दर्ज की गई। बालोद, गुरुर में 160 मिली, कुटरू, राजनांदगांव-140 मिलीमीटर, बालोद 120 गुंडरदेही में 110 भोपालपटनम-100 मिमी

    लाल बहादुर नगर, भैरमगढ़, उसूर, धमतरी, डोंगरगढ़-90 मिलीमीटर, नेरहरपुर, सरोना में 80, डोंगरगांव, गीदम, बड़े बचेली, नारायणपुर, घुमका, दोरनापाल-70 मिलीमीटर, सुकमा, देवभोग, जगरगुंडा, सहसपुर लोहारा में 60 मिलीमीटर और अनेक स्थानों पर बारिश हुई।

    रायपुर-बस्तर संभाग में बरसेंगे बादल

    मौसम विज्ञानी डॉ. गायत्री वाणी कांचिंभ के मुताबिक प्रदेश में पिछले दो दिनों से मानसून सक्रिय है। बंगाल की खाड़ी में बना मजबूत सिस्टम उत्तर-पश्चिम की ओर आगे बढ़ेगा। इससे रायपुर और बस्तर संभाग में अच्छी बारिश की संभावना है।

    किरंदुल में बांध टूटा 

    दंतेवाड़ा एनएमडीसी की किरंदुल परियोजना के डिपॉजिट 11 सी में लौह अयस्क की धुलाई के लिए बनाया गया बांध टूट गया है। इससे किरंदुल नगर में पानी भरने लगा। इसका सबसे ज्यादा असर बंगाली कैंप और गाडर पुलिया के आस-पास देखा गया। जैसे ही पानीपूरी रफ्तार से पत्थर और गाद लिए नगर की तरफ बढ़ा जिससे अफरा-तफरी मच गई। करीब 4 साल पहले भी इसी तरह की घटना हुई थी।

    रायपुर में अब तक 299.8 मिमी बारिश

    रायपुर जिले में इस साल 1 जून से 21 जुलाई तक बस्तर 299.8 मिमी बारिश हुई है। यह औसत से 22 फीसदी कम है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान 384.1 मिमी औसत बारिश होनी चाहिए। यानी अब तक 84.3 मिमी कम बारिश हुई है।

    मानसून का अभी करीब सवा महीना बाकी है। इसलिए संभावना है कि अगले कुछ दिनों में अच्छी बारिश हुई तो यह कमी सोमवार को पूरी हो जाएगी।

    Post Views: 505
    breaking news Cg news chhattisgarh Raipur अलर्ट दबंग राजधानी बारिश
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    सूर्य 6,8,12: पिता-पुत्र का द्वंद्व: आचार्य पं. गिरीश पाण्डेय

    May 24, 2026

    साप्ताहिक राशिफल और राशि अनुसार उपाय: आचार्य पं गिरीश पाण्डेय(24 से 30 मई 2026)

    May 24, 2026

    नवजात के कथित सौदे पर बड़ा एक्शन: चाइल्ड हेल्पलाइन और महिला बाल विकास विभाग ने दर्ज कराई FIR, तीन लाख के कथित सौदे के बाद प्रशासन सख्त

    May 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    ज्योतिष

    सूर्य 6,8,12: पिता-पुत्र का द्वंद्व: आचार्य पं. गिरीश पाण्डेय

    By DabangMay 24, 20260

    सूर्य जब कुंडली के त्रिक भावों (6, 8, 12) में बैठता है, तो पिता-पुत्र का…

    साप्ताहिक राशिफल और राशि अनुसार उपाय: आचार्य पं गिरीश पाण्डेय(24 से 30 मई 2026)

    May 24, 2026

    नवजात के कथित सौदे पर बड़ा एक्शन: चाइल्ड हेल्पलाइन और महिला बाल विकास विभाग ने दर्ज कराई FIR, तीन लाख के कथित सौदे के बाद प्रशासन सख्त

    May 23, 2026

    CG: करही हत्याकांड का खुलासा, सुपारी किलर की मदद से दिया गया वारदात को अंजाम

    May 23, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.