महाराष्ट्र :- वसई इलाके में दो अलग-अलग घटनाओं ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है. एक ओर नालासोपारा वेस्ट में एक महिला के साथ हुई शर्मनाक छेड़छाड़ का मामला सामने आया है, वहीं दूसरी ओर माणिकपुर पुलिस की तुंरत कार्रवाई ने एक युवक की जान बचाकर इंसानियत की मिसाल पेश की है.
पुलिस के अनुसार यह घटना उस समय हुई जब एक महिला वसई वेस्ट के एक होटल से अपने घर की ओर लौट रही थी. आरोप है कि इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने उसका पीछा किया और धीरे-धीरे उसके आवासीय भवन तक पहुंच गया. आरोप है कि बिल्डिंग के पास आरोपी ने महिला की फ्रॉक के नीचे हाथ डाला, उसके साथ छेड़छाड़ की और अश्लील हरकत की.
महिला के बिल्डिंग परिसर में पहुंचने के बाद आरोपी ने कथित तौर पर आपत्तिजनक हरकत की और उसके साथ छेड़छाड़ की. इस अचानक हुई घटना से महिला घबरा गई, लेकिन उसने हिम्मत दिखाते हुए तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी की पहचान अभी नहीं हो पाई है, लेकिन आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है.पुलिस ने बताया कि संदिग्ध ने हल्के गुलाबी रंग की टी-शर्ट, काली जींस और सैंडल पहन रखे थे. मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है.

