रायपुर:- छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने चिकित्सा विभाग के अंतर्गत शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों के सुचारु रूप से संचालन के लिए कई मेडिकल कॉलेजों के प्रोफेसरों का तबादला किया है। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 14 चिकित्सक और चिकित्सा अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है।
15 दिवस के भीतर ज्वाइन करने के निर्देश
आदेश के मुताबिक संबंधित चिकित्सकों को निर्देशित किया जाता है कि वे नवीन पदस्थापना स्थान पर आदेश जारी होने के दिनांक से 15 दिवस के भीतर कार्यभार ग्रहण करें। समयावधि के भीतर भारमुक्त नहीं होने पर संबंधित कर्मचारी स्वमेय भारमुक्त माना जाएगा। संबंधित अधिकारियों को दायित्व होगा की स्थानांतरित संबंधितों को भारमुक्त करें और आदेश की प्रति इस विभाग को भेजना सुनिश्चित करें। यह आदेश तत्काल रूप से प्रभावशील होगा।
इन डॉक्टरों को मिली नई जिम्मेदारी
- डॉ. प्रतिभा जैन शाह — शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर से प्रभारी अधिष्ठाता, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कबीरधाम।
- डॉ. अजय कोसाम — प्रभारी अधिष्ठाता कबीरधाम से प्राध्यापक, शिशुरोग विभाग, चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव।
- डॉ. गोपाल सिंह कंवर — प्रभारी अस्पताल अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज संबद्ध चिकित्सालय कोरबा से प्रभारी अधिष्ठाता, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय जशपुर।
- डॉ. एस.पी. कुजूर — शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कुनकुरी, जशपुर से शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अंबिकापुर।
- डॉ. रविकांत दास — रायपुर मेडिकल कॉलेज से प्रभारी अस्पताल अधीक्षक, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कोरबा।
- डॉ. अविनाश मेश्राम — प्रभारी अधिष्ठाता अंबिकापुर से प्राध्यापक सह संचालक, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दुर्ग।
- डॉ. आर.सी. आर्या — प्रभारी अस्पताल अधीक्षक अंबिकापुर से प्रभारी अधिष्ठाता, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अंबिकापुर।
- डॉ. राकेश निगम — अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज से प्रभारी अस्पताल अधीक्षक, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अंबिकापुर।
- डॉ. ए.आर. बेन — प्रभारी अस्पताल अधीक्षक, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय जांजगीर-चांपा से प्राध्यापक अस्थिरोग विभाग, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय बिलासपुर।
- डॉ. ओंकार कश्यप — शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय जांजगीर-चांपा में प्रभारी अस्पताल अधीक्षक।
- डॉ. कुलदीप सांग — प्रभारी अस्पताल अधीक्षक पद से प्राध्यापक, दंत रोग विभाग, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दुर्ग।
- डॉ. अमित अग्रवाल — शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दुर्ग से प्रभारी अस्पताल अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज दुर्ग।
- डॉ. अरुणेश सिंह — मेडिकल कॉलेज मनेन्द्रगढ़ से प्राध्यापक अस्थिरोग विभाग, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अंबिकापुर।
- डॉ. जयपाल चंद्रवंशी — शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय मनेन्द्रगढ़ में प्रभारी अस्पताल अधीक्षक।

