Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    भीषण सड़क हादसा: 700 मीटर गहरी खाई में गिरी जीप, बैसाख पूर्णिमा उत्सव में जा रहे 17 लोगों की मौत

    April 30, 2026

    CG: बड़ी संख्या में अधिकारियों के हुए तबादले, देखिये लिस्ट, किसे कहां भेजा गया

    April 30, 2026

    बांध में अब तक 6 लोगों की मौत, हादसे का लाइव वीडियो आया सामने, देखकर आपका भी दहल जाएगा दिल

    April 30, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Friday, May 1
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » गैंगस्टर अमन साहू का छत्तीसगढ़ में भी नेटवर्क : रायपुर पुलिस को मिले अलग – अलग नेटवर्क्स के लिंक
    छत्तीसगढ़

    गैंगस्टर अमन साहू का छत्तीसगढ़ में भी नेटवर्क : रायपुर पुलिस को मिले अलग – अलग नेटवर्क्स के लिंक

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediOctober 17, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर : झारखंड के गैंगस्टर अमन साहू ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अपना नेटवर्क बना लिया है। रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही रायपुर पुलिस के सामने इसके अलावा भी कई बड़े खुलासे गैंगस्टर अमन साहू ने किया है।

    रायपुर एसपी संतोष सिंह ने बताया कि, गैंगस्टर अमन साहू के राजधानी रायपुर में भी लोकल नेटवर्क होने का खुलासा हुआ है। गैंगस्टर अमन साहू के कई अलग-अलग नेटवर्क्स के लिंक रायपुर पुलिस को मिले हैं। रायपुर के तेलीबांधा और गंज थाने में दर्ज प्रकरणों में पुलिस अमन साहू से पूछताछ कर रही है। 2 दिन से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। उल्लेखनीय है कि, रायपुर की एक अदालत ने गैंगस्टर अमन साहू को 19 अक्टूबर तक रापुर पुलिस की रिमांड में भेजा है।

    सोमवार को झारखंड जेल से लाया गया रायपुर 

    झारखंड जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को सोमवार की रात कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रायपुर लाया गया है। जहां शाम 4 बजे उसे मजिस्ट्रेट भूपेश कुमार बसंत की कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे 6 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है, अब 19 अक्टूबर तक छत्तीसगढ़ पुलिस उससे पूछताछ करेगी। उसे झारखंड जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया है। इस टीम में छत्तीसगढ़ से 10 और झारखंड की 30 से अधिक सशस्त्र पुलिस बल के जवान मौजूद थे।

    कड़ी सुरक्षा के बीच हो रही है पूछताछ

    गैंगस्टर अमन साहू को रायपुर पहुंचने के बाद सीधे क्राइम ब्रांच के ऑफिस में रखा गया है, जहां सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, उसे आज कोर्ट में पेश किया गया और रिमांड पर लिया गया है, ताकि उसके खिलाफ चल रहे मामलों में पूछताछ की जा सके। अमन साहू पर तेलीबांधा में कारोबारी के ऑफिस के बाहर शूटआउट करवाने का आरोप है। गैंग की महिला सदस्य समेत 12 सदस्यों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

    6 आरोपी पहले हो चुके हैं गिरफ्तार 

    आपको बता दें कि, राजधानी रायपुर में दहशत का माहौल बनाने वाले शूटर्स गिरफ्तार कर लिए गए थे। इन शूटर्स ने 13 जुलाई को तेलीबांधा क्षेत्र में कारोबारी के ऑफिस के सामने दिन दहाड़े फायरिंग कर दहशत माहौल बनाया था। रायपुर पुलिस ने बताया था कि, तेलीबांधा इलाके में हुए गोलीकांड के 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें से तीन आरोपियों को हरियाणा से पकड़ा गया है वहीं तीन आरोपियों को पहले ही गिरफतार किया जा चुका था। पुलिस ने बताया कि, झारखंड के अमनदीप वाल्मीकि गिरोह ने फायरिंग की इस घटना को अंजाम दिया था।

    Post Views: 1,005
    # latest news breaking news Cg Latest News Cg news Chhattigarh Police chhattisgarh Crime Branch Gangstar Gangstar Aman Sahu Giraftar Hariyana Hindi Khabar Hindi News Jharkhand Jharkhand Police Karobar Latest Khabar Latest news Latest News In CG Raipur Rajdhani Raipur Today Today khabar Today news दबंग राजधानी हादसा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    भीषण सड़क हादसा: 700 मीटर गहरी खाई में गिरी जीप, बैसाख पूर्णिमा उत्सव में जा रहे 17 लोगों की मौत

    April 30, 2026

    CG: बड़ी संख्या में अधिकारियों के हुए तबादले, देखिये लिस्ट, किसे कहां भेजा गया

    April 30, 2026

    बांध में अब तक 6 लोगों की मौत, हादसे का लाइव वीडियो आया सामने, देखकर आपका भी दहल जाएगा दिल

    April 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    हादसा,

    भीषण सड़क हादसा: 700 मीटर गहरी खाई में गिरी जीप, बैसाख पूर्णिमा उत्सव में जा रहे 17 लोगों की मौत

    By DabangApril 30, 20260

    काठमांडूः- नेपाल के रोल्पा जिले से एक हृदयविदारक सड़क हादसे की खबर सामने आई है.…

    CG: बड़ी संख्या में अधिकारियों के हुए तबादले, देखिये लिस्ट, किसे कहां भेजा गया

    April 30, 2026

    बांध में अब तक 6 लोगों की मौत, हादसे का लाइव वीडियो आया सामने, देखकर आपका भी दहल जाएगा दिल

    April 30, 2026

    वर्चस्व की लड़ाई में क्रूरता की हदें पार, युवक को अर्धनग्न कर पीटा फिर मुंह पर की पेशाब

    April 30, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.