Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: भारतमाला मुआवजा घोटाला 100 करोड़ के पार, ED की छापेमारी में सोना-कैश बरामद; जांच के घेरे में कई बड़े अफसर

    May 3, 2026

    न इंसान पैदा कर पाएगा बच्चा, न जानवर! वैज्ञानिकों ने दी ‘साइलेंट फर्टिलिटी क्राइसिस’ की चेतावनी

    May 3, 2026

    CG: बड़ी खबर…शिक्षा विभाग की बड़ी स्ट्राइक,नप गए 176 शिक्षक

    May 3, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Sunday, May 3
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » कवर्धा कांड पर पूर्व डिप्टी सीएम ने उठाये सवाल, जेल में बंद लोगों से मिलने के बाद सिंहदेव ने कहा … जो लोग गांव में नहीं थे, उन्हें भी पुलिस ने आरोपी बनाकर जेल में डाला
    छत्तीसगढ़

    कवर्धा कांड पर पूर्व डिप्टी सीएम ने उठाये सवाल, जेल में बंद लोगों से मिलने के बाद सिंहदेव ने कहा … जो लोग गांव में नहीं थे, उन्हें भी पुलिस ने आरोपी बनाकर जेल में डाला

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediSeptember 25, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कवर्धा : कवर्धा के लोहारीडी में हुए कांड के बाद सूबे की सियासत गरमा गयी है। कांग्रेस लगातार इसे मुद्दा बनाकर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है। बुधवार को पूर्व डिप्टी सीएम टी.एस.सिंहदेव कवर्धा जेल में बंद लोगों से मिलने पहुंचे। जेल बंद लोगों से मुलाकात के बाद सिंहदेव ने कहा कि 7 बंदियों से चर्चा हुई। इनमें से 5 लोग ऐसे हैं, जो घटना के वक्त गांव में ही नहीं थे। उनको भी जेल में डाल दिया गया है। ये सभी लोग मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के बॉर्डर पर लटकी जो लाश मिली थी, उसकी रखवाली कर रहे थे।

    पूर्व डिप्टी सीएम सिंहदेव ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल भी सवाल उठाये है। गौरतलब है कि कांग्रेस के नेता कवर्धा कांड को लेकर लगातार सरकार को घेरते नजर आ रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत, पूर्व सीएम भूपेश बघेल समेत लगातार बड़े नेता घटना के बाद कवर्धा का दौरा कर रहे हैं। पीड़ित परिवार के साथ ही जेल में बंद लोगों से लगातार कांग्रेस के नेता मुलाकात कर कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर सवाल खड़े कर रहे है। इसी कड़ी में बुधवार को पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव कवर्धा पहुंचे।

    यहां उन्होने जेल पहुंचकर कवर्धा कांड में आरोपी बनाकर जेल भेज गये लोगों से मुलाकात की। मुलाकात के बाद सिंहदेव ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि जेल में बंद 7 लोगों से मुलाकात हुई है। इनमें से 5 लोग तो ऐसे है जो घटना के वक्त मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के बार्डर पर मिले लाश की सूचना के बाद वहां गये हुए थे। रात के वक्त ये सभी 5 लोग लाश के साथ थे। पोस्टमॉर्टम के लिए मध्य प्रदेश में रुके थे। रात वहीं गुजारी है, जब वह कवर्धा में हुए घटना के वक्त मौके पर थे ही नहीं, तो उन पर यह कार्रवाई कैसे की गई।

    इससे यही लग रहा है कि यह तमाम लोग उस वक्त मौके पर मौजूद नहीं थे। सिंहदेव ने आगे कहा कि इस पूरे घटनाक्रम पर संतुष्टि तब होगी जब न्याय मिलेगा। इसके साथ ही सिंहदेव ने बताया कि बंदियों से बातचीत में पता चला कि एमपी-सीजी बॉर्डर पर जो लटकी लाश मिली थी, उस बॉडी पर चोट के निशान थे। गमछे पर खून के धब्बे भी थे। इसे लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही है। आपको बता दे इससे पहले मंगलवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कवर्धा जिला जेल पहुंचे थे। जहां जेल में विचाराधीन 34 कैदियों से उन्होने मुलाकात की थी।

    Post Views: 510
    # latest news BJP breaking news Cg Latest News Cg news chhattisgarh Congress Dr. Bhupes Baghel Former Dupty CM T. S. Singhdev Hindi Khabar Hindi News Jail Karobar Kawardha Kawardha Jail Kawardha Kand Latest Khabar Latest news Latest News In CG Loharidih Political Raipur Today Today khabar Today news दबंग राजधानी हादसा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    CG: भारतमाला मुआवजा घोटाला 100 करोड़ के पार, ED की छापेमारी में सोना-कैश बरामद; जांच के घेरे में कई बड़े अफसर

    May 3, 2026

    न इंसान पैदा कर पाएगा बच्चा, न जानवर! वैज्ञानिकों ने दी ‘साइलेंट फर्टिलिटी क्राइसिस’ की चेतावनी

    May 3, 2026

    CG: बड़ी खबर…शिक्षा विभाग की बड़ी स्ट्राइक,नप गए 176 शिक्षक

    May 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Raipur

    CG: भारतमाला मुआवजा घोटाला 100 करोड़ के पार, ED की छापेमारी में सोना-कैश बरामद; जांच के घेरे में कई बड़े अफसर

    By DabangMay 3, 20260

    रायपुर:- छत्तीसगढ़ में भारतमाला परियोजना से जुड़े मुआवजा घोटाले का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा…

    न इंसान पैदा कर पाएगा बच्चा, न जानवर! वैज्ञानिकों ने दी ‘साइलेंट फर्टिलिटी क्राइसिस’ की चेतावनी

    May 3, 2026

    CG: बड़ी खबर…शिक्षा विभाग की बड़ी स्ट्राइक,नप गए 176 शिक्षक

    May 3, 2026

    CG: महिला लेक्चरर ठगी का शिकार, इनवेस्टमेंट के नाम पर 48 लाख रुपए का साइबर फ्रॉड

    May 3, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.