Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सूर्य दिलाएंगे अकूत दौलत: वर्ष 2026 में करें ये खास उपाय, चमकेगी किस्मत

    June 7, 2026

    आकाशीय बिजली के प्रकोप से बचने के लिए आज ही इंस्टाल करें ये खास एप, जानिए बचाव के अन्य तरीके

    June 7, 2026

    सूर्य और प्रशासनिक सेवा: सुशासन का दैवीय अंतर्संबंध

    June 7, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Sunday, June 7
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » गोदावरी नदी में एक ही परिवार के पांच युवक डूबे, आए थे पवित्र जल मे स्नान करने
    हादसा,

    गोदावरी नदी में एक ही परिवार के पांच युवक डूबे, आए थे पवित्र जल मे स्नान करने

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediJune 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गोदावरी नदी में एक ही परिवार के पांच युवक डूबे, आए थे पवित्र जल मे स्नान करने

    तेलंगाना- निर्मल जिले में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया. गोदावरी नदी में नहाने के दौरान डूब जाने से एक ही परिवार के पांच युवकों की मौत हो गई.

    यह घटना मंदिर नगर बसर में उस समय घटी जब वे पवित्र स्नान के लिए नदी में गए थे. मृतक एक ही परिवार के थे और हैदराबाद के चिंतल के रहने वाले थे।. मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले इस परिवार के कुल 18 सदस्य सरस्वती मंदिर में दर्शन और नदी में पवित्र स्नान के लिए बसर गए थे.

    मंदिर में दर्शन से पहले वे अनुष्ठान के लिए नदी पर गए थे. इस दौरान युवक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवकों को पानी की गहराई का अंदाजा नहीं था.

    हालांकि नदी किनारे मौजूद परिवार के अन्य सदस्यों ने शोर मचाया. इस पर स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हुए. उन्होंने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद विशेषज्ञ तैराकों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया.

    हाल ही में ऊपरी क्षेत्र में हुई बारिश के कारण नदी में जल प्रवाह बढ़ गया था. मृतकों की पहचान राकेश, विनोद, मदन, रुतिक और भरत के रूप में हुई है. सभी की उम्र 20 साल से कम थी. शवों को पोस्टामर्टम के लिए भैंसा के क्षेत्रीय सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया है. गोदावरी घाट पर ऐसी घटनाओं को देखते हुए स्थानीय लोगों ने अधिकारियों से पर्याप्त सुरक्षा उपाय करने की मांग की है.

    परिवहन और पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने इस हादसे पर खेद व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि इस घटना में पांच युवकों की मौत की खबर सुनकर उन्हें दुख हुआ है. उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है.

    मंत्री ने नदियों और सिंचाई परियोजनाओं पर जाने वाले लोगों को सावधान रहने की सलाह दी. उन्होंने अधिकारियों को जलाशयों, नदियों और परियोजनाओं पर बोर्ड लगाने का भी निर्देश दिया, जिसमें लोगों को गहराई के बारे में सावधान किया गया हो.

    प्रभाकर ने बताया कि जनवरी में हैदराबाद के पांच युवक कोंडापोचम्मा जलाशय में डूब गए थे. हैदराबाद के ये छात्र सेल्फी लेने की कोशिश में गहरे पानी में चले गए थे. मंत्री ने कहा कि एक सप्ताह पहले जयशंकर भूपालपल्ली जिले में मेदिगड्डा बैराज में छह युवक डूब गए थे.

    Post Views: 330
    breaking news Darshan Godavari ghat Godavari nadi Hadasa Hindi Khabar Latest Khabar Latest news Mandir Nadi Nirmal jal Telangana Today khabar दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    सूर्य दिलाएंगे अकूत दौलत: वर्ष 2026 में करें ये खास उपाय, चमकेगी किस्मत

    June 7, 2026

    आकाशीय बिजली के प्रकोप से बचने के लिए आज ही इंस्टाल करें ये खास एप, जानिए बचाव के अन्य तरीके

    June 7, 2026

    सूर्य और प्रशासनिक सेवा: सुशासन का दैवीय अंतर्संबंध

    June 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    ज्योतिष

    सूर्य दिलाएंगे अकूत दौलत: वर्ष 2026 में करें ये खास उपाय, चमकेगी किस्मत

    By DabangJune 7, 20260

    ​नमस्कार पाठकों! ज्योतिष और अंक ज्योतिष (Numerology) के दृष्टिकोण से आने वाला समय बेहद खास…

    आकाशीय बिजली के प्रकोप से बचने के लिए आज ही इंस्टाल करें ये खास एप, जानिए बचाव के अन्य तरीके

    June 7, 2026

    सूर्य और प्रशासनिक सेवा: सुशासन का दैवीय अंतर्संबंध

    June 7, 2026

    5 मिनट का यह फुल बॉडी वर्कआउट आपको बना सकता है फिट और हेल्दी, जानिए कैसे

    June 7, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.