Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    इंस्टाग्राम वाले इश्क का खौफनाक अंत! शादी का दबाव पड़ा भारी, 12वीं के छात्र ने 10वीं की छात्रा को उतारा मौत के घाट

    May 7, 2026

    CG: बॉयज हॉस्टल में चल रहा था नकली पनीर का काला कारोबार, दुर्ग में फूड विभाग की बड़ी रेड, 140 किलो पनीर जब्त

    May 7, 2026

    CG: फार्म हाउस में चल रही थी ‘सीक्रेट हुक्का पार्टी’, पुलिस की रेड से मचा हड़कंप

    May 7, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Friday, May 8
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » पुरानी कारों का फिटनेस टेस्ट होगा महंगा! वाहन मालिकों की जेब पर पड़ेगा बड़ा असर
    ऑटोमोबाइल

    पुरानी कारों का फिटनेस टेस्ट होगा महंगा! वाहन मालिकों की जेब पर पड़ेगा बड़ा असर

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediSeptember 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– सड़क परिवहन मंत्रालय ने पुराने वाहनों के फिटनेस टेस्ट की फीस में बढ़ोतरी का प्रस्ताव पेश किया है, जो पुराने वाहन मालिकों के लिए बड़ा आर्थिक बोझ साबित हो सकता है. इस प्रस्ताव के अनुसार, 20 साल से अधिक पुराने निजी वाहनों के मालिक अब अपने वाहन का फिटनेस टेस्ट कराने के लिए ₹2,600 तक खर्च कर सकते हैं. वहीं, 15 साल से पुराने ट्रक और बसों के मालिकों के लिए फीस ₹25,000 तक बढ़ाई जा सकती है.

    निजी वाहन मालिकों पर असर

    रिपोर्ट के अनुसार, अब तक निजी वाहनों के फिटनेस टेस्ट के नियम इतने सख्त नहीं थे. पुराने नियमों के तहत, 15 साल पूरे होने पर आरटीओ वाहन देखकर ही फिटनेस सर्टिफिकेट दे देता था. लेकिन नए प्रस्ताव के अनुसार, 15 साल से अधिक पुराने वाहनों के लिए असली तकनीकी फिटनेस टेस्ट कराना अनिवार्य होगा. यह टेस्ट स्वचालित मशीनों पर कराया जाएगा ताकि वाहन की वास्तविक हालत का पता चल सके.

    सरकार का उद्देश्य पुराने वाहन सड़क पर रखने से लोगों को हतोत्साहित करना है. पुराने वाहन न केवल ज्यादा प्रदूषण फैलाते हैं, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं का भी कारण बन सकते हैं. मंत्रालय का मानना है कि टेस्ट फीस में बढ़ोतरी से वाहन मालिक नई गाड़ी खरीदने के लिए प्रोत्साहित होंगे.

    कमर्शियल वाहन मालिकों पर सबसे ज्यादा प्रभाव
    प्रस्ताव के मुताबिक, निजी वाहनों की तुलना में कमर्शियल वाहनों पर प्रभाव कहीं अधिक होगा. ट्रक और बस जैसे कमर्शियल वाहनों के लिए उम्र के हिसाब से अलग-अलग फीस तय की जाएगी. पहले 15 और 20 साल से पुराने कमर्शियल वाहनों की फिटनेस फीस समान थी, लेकिन नए प्रस्ताव में 20 साल से अधिक पुराने वाहनों की फीस दोगुनी कर दी जाएगी.

    कमर्शियल वाहन मालिक पहले से ही पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत और टैक्स के दबाव में हैं. ऐसे में फिटनेस टेस्ट की यह बढ़ी हुई लागत उनके लिए भारी साबित हो सकती है, खासकर छोटे ट्रक और बस मालिकों के लिए, जिनकी आय सीमित होती है.

    वर्तमान नियम और बदलाव

    कमर्शियल वाहन: वाहन की उम्र आठ साल तक हर दो साल में फिटनेस टेस्ट और उसके बाद हर साल.
    निजी वाहन: 15 साल पूरे होने पर रजिस्ट्रेशन रिन्यूअल के समय फिटनेस टेस्ट, उसके बाद हर पांच साल में.
    विशेषज्ञों का मानना है कि इस बदलाव से सड़क पर पुराने और अधिक प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों की संख्या घट सकती है. हालांकि, वाहन मालिकों के लिए यह आर्थिक चुनौती बढ़ाएगा, और नई गाड़ियों की बिक्री में इजाफा होने की संभावना है.

    Post Views: 205
    Automobile Bima breaking news Car Fitness Hindi Khabar Hindi News Latest Khabar Latest news Parivahan Vibhag Today khabar दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    इंस्टाग्राम वाले इश्क का खौफनाक अंत! शादी का दबाव पड़ा भारी, 12वीं के छात्र ने 10वीं की छात्रा को उतारा मौत के घाट

    May 7, 2026

    CG: बॉयज हॉस्टल में चल रहा था नकली पनीर का काला कारोबार, दुर्ग में फूड विभाग की बड़ी रेड, 140 किलो पनीर जब्त

    May 7, 2026

    CG: फार्म हाउस में चल रही थी ‘सीक्रेट हुक्का पार्टी’, पुलिस की रेड से मचा हड़कंप

    May 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    उत्तरप्रदेश

    इंस्टाग्राम वाले इश्क का खौफनाक अंत! शादी का दबाव पड़ा भारी, 12वीं के छात्र ने 10वीं की छात्रा को उतारा मौत के घाट

    By DabangMay 7, 20260

    उत्तरप्रदेश :- सोशल मीडिया पर शुरू हुई एक नाबालिग प्रेम कहानी का अंत बेहद दर्दनाक…

    CG: बॉयज हॉस्टल में चल रहा था नकली पनीर का काला कारोबार, दुर्ग में फूड विभाग की बड़ी रेड, 140 किलो पनीर जब्त

    May 7, 2026

    CG: फार्म हाउस में चल रही थी ‘सीक्रेट हुक्का पार्टी’, पुलिस की रेड से मचा हड़कंप

    May 7, 2026

    CG: 79 शिक्षकों पर गिरेगी गाज: 3 से 6 साल तक के लिए बैन, इंक्रीमेंट पर भी रोक, सरकार को भेजी गयी अनुशंसा, देखिये शिक्षकों की लिस्ट

    May 7, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.