रायपुर:- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां रायपुर AIIMS में तीन साल की मासूम से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। इस खबर के सामने आते ही पूरे शहर में सनसनी फ़ैल गई। मासूम के साथ दुष्कर्म के मामले ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। वहीं पूर्व अजित जोगी के बेटे और जनता कांग्रेस (जे) के अध्यक्ष अमित जोगी ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने के आरोप लगाए थे। वहीं अब पुलिस ने आरोपी सुरक्षाकर्मी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।
क्या है पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला राजधानी रायपुर के आमानाका थाना क्षेत्र का है। यहां AIIMS के सुरक्षाकर्मी ने तीन साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने खेलते वक्त मासूम को अपने झांसे में लेकर वारदात को अंजाम दिया। मासूम के साथ दुष्कर्म के मामले ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया।
अमित जोगी ने पुलिस पर लगाए थे आरोप
वहीं पूर्व अजित जोगी के बेटे और जनता कांग्रेस (जे) के अध्यक्ष अमित जोगी ने इस मामले में पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया था। अब जानकारी सामने आई है कि, पुलिस ने आरोपी सुरक्षाकर्मी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पुछताछ कर रही है।

