Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    5 मिनट का यह फुल बॉडी वर्कआउट आपको बना सकता है फिट और हेल्दी, जानिए कैसे

    June 7, 2026

    7 जून 2026 का राशिफल: रविवार को जानें क्या कहती है आपकी राशि, पढ़ें भविष्यफल

    June 7, 2026

    CG: पति की कमाई चोरी-छिपे मायके भेजती रही पत्नी, 23 लाख रुपये के लेन-देन का खुलासा

    June 6, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Sunday, June 7
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » पूर्व विधानसभा अध्यक्ष मौत मामले में अपोलो प्रबंधन पर FIR, फर्जी डॉक्टर नरेंद्र जान केम पर भी मामला दर्ज..
    छत्तीसगढ़

    पूर्व विधानसभा अध्यक्ष मौत मामले में अपोलो प्रबंधन पर FIR, फर्जी डॉक्टर नरेंद्र जान केम पर भी मामला दर्ज..

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediApril 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिलासपुर। बिलासपुर के अपोलो अस्पताल प्रबंधन पर FIR हुई है। मामला 2006 में हुई छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष पं. राजेन्द्र शुक्ल की मौत से जुड़ा हुआ है। फर्जी कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. नरेंद्र विक्रमादित्य यादव उर्फ नरेंद्र जान केम के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।

    जांच में आरोपी के नाम, जन्मतिथि और पिता का नाम तक अलग-अलग पाए गए हैं। फर्जी डॉक्टर जॉन केम की गिरफ्तारी पहले ही मध्यप्रदेश के दमोह से हो चुकी है।

    क्या है पूरा मामला?

    मध्यप्रदेश के दमोह के मिशन अस्पताल में 7 हार्ट पेशेंट की मौत का मामला सामने आया था। जांच हुई तो आरोपी डॉक्टर नरेंद्र विक्रमादित्य यादव उर्फ जॉन केम का बिलासपुर कनेक्शन सामने आया। बिलासपुर में भी ये कई लोगों की जान ले चुका है।

    इनमें सबसे बड़ा नाम छत्तीसगढ़ विधानसभा के पहले अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद शुक्ल का भी है। राजेंद्र प्रसाद अविभाजित मध्यप्रदेश में भी विधानसभा अध्यक्ष रह चुके हैं। उनके बेटे प्रदीप शुक्ल ने ये आरोप लगाए हैं। डॉ नरेंद्र तब बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में पदस्थ थे।

    जांच में अस्पताल की गंभीर लापरवाही सामने आई

    आरोप है कि आरोपी डॉक्टर ने फर्जी डिग्री के आधार पर इलाज किया और लापरवाही से मौत का कारण बना। स्व. राजेन्द्र शुक्ल के बेटे डॉक्टर प्रदीप शुक्ला की शिकायत के बाद IPC की धारा 420, 465, 466, 468, 471, 304, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया।

    FIR में अपोलो प्रबंधन को भी आरोपी बनाया गया है। आरोप है कि बिना दस्तावेज सत्यापन के अस्पताल प्रबंधन ने फर्जी डॉक्टर को भर्ती कर इलाज का मौका दिया। इसी से गंभीर लापरवाही हुई और मरीज की जान चली गई। पुलिस अब प्रबंधन की भूमिका की भी जांच कर रही है।

    इससे पहले नोटिस जारी हुआ था

    दिवंगत शुक्ल के बेटे का बयान सामने आने के बाद CMHO डॉ. प्रमोद तिवारी ने एक्शन लिया था। उन्होंने अपोलो अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी किया। जवाब मांगा गया है कि, किस आधार पर डॉक्टर की नियुक्ति की गई थी।

    उसकी शैक्षणिक योग्यता से संबंधित दस्तावेज पेश करने को कहा है। साथ ही पूर्व विधानसभा अध्यक्ष समेत कई लोगों की मौत के मामले में डॉक्टर के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई थी। इस मामले में FIR के साथ स्वास्थ्य विभाग की भी जांच जारी है।

    Post Views: 390
    Big Breaking Big news Bilaspur Bilaspur chhattisgarh breaking news CG Big Breaking CG Big News CG Breaking CG BREAKING NEWS Cg Latest News Cg news chhattisgarh Crime Crime news Hindi Khabar Hindi News Latest Khabar Latest news Today Today khabar Today news अपोलो प्रबंधन पर FIR दबंग राजधानी बिलासपुर
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    5 मिनट का यह फुल बॉडी वर्कआउट आपको बना सकता है फिट और हेल्दी, जानिए कैसे

    June 7, 2026

    7 जून 2026 का राशिफल: रविवार को जानें क्या कहती है आपकी राशि, पढ़ें भविष्यफल

    June 7, 2026

    CG: पति की कमाई चोरी-छिपे मायके भेजती रही पत्नी, 23 लाख रुपये के लेन-देन का खुलासा

    June 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    हेल्थ

    5 मिनट का यह फुल बॉडी वर्कआउट आपको बना सकता है फिट और हेल्दी, जानिए कैसे

    By DabangJune 7, 20260

    बिना किसी परेशानी के जिंदगी जीना चाहता है, इसे पाने के लिए, बहुत से लोग…

    7 जून 2026 का राशिफल: रविवार को जानें क्या कहती है आपकी राशि, पढ़ें भविष्यफल

    June 7, 2026

    CG: पति की कमाई चोरी-छिपे मायके भेजती रही पत्नी, 23 लाख रुपये के लेन-देन का खुलासा

    June 6, 2026

    पत्नी को पुरुष मित्र के साथ देख भड़का पति, बाजार में हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा, दोनों पक्षों पर कार्रवाई

    June 6, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.