Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सुप्रीम कोर्ट को मिलेंगे 4 नए जज, जजों की संख्या हुई 37, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी

    May 17, 2026

    CG: खाना नहीं बनाने से नाराज बेटे ने किया मां का कत्ल, दिव्यांग महिला की हत्या से इलाके में सनसनी

    May 17, 2026

    CG: दो समधियों में लट्ठम-लाठी: साथ मिलकर दो समधियों ने की पार्टी, फिर करने लगी लड़ाई, एक समधी की मौत

    May 17, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Monday, May 18
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » फिल्म एक्ट्रेस ने 4 साथी एक्टर पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप…CM ने बैठाई जांच टीम…
    कारोबार

    फिल्म एक्ट्रेस ने 4 साथी एक्टर पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप…CM ने बैठाई जांच टीम…

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediAugust 28, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Film Industry : मलयालम फिल्म एक्टर मीनू मुनीर ने सोमवार को प्रमुख सितारों एम मुकेश और जयसूर्या पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. वहीं दक्षिण फिल्म जगत महिलाओं के उत्पीड़न और दुर्व्यवहार को लेकर जस्टिक के हेमा समिति के चौंकाने वाले निष्कर्षों से हैरान है. यह आरोप निर्देशक रंजीत और एक्टर सिद्दीकी द्वारा मलयालम मूवी आर्टिस्ट एसोसिएशन (एएमएमए) में अपने पदों से इस्तीफा देने के एक दिन बाद सामने आए हैं, क्योंकि उनके खिलाफ भी इसी तरह के आरोप लगाए गए थे.

    फेसबुक पर शेयर की गई पोस्ट में एक्टर ने दावा किया है कि चार एक्टर्स – मुकेश, मनियानपिल्ला राजू, इदावेला बाबू और जयसूर्या ने 2013 में एक फिल्म के सेट पर उसके साथ शारीरिक और मौखिक रूप से दुर्व्यवहार किया था. एनडीटीवी से बात करते हुए एक्टर ने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताते हुए कहा, “एक फिल्म की शूटिंग के दौरान मेरा एक्सपीरियंस बहुत खराब था. मैं टॉयलेट गई थी और जब मैं बाहर आई तो जयसूर्या ने मुझे पीछे से गले लगाया और बिना मेरे कंसेट के मुझे किस किया. मैं हैरान रह गई और वहां से भाग गई”.

    उन्होंने बताया कि एक्टर ने कहा था कि वो उन्हें और काम देंगे, अगर वो उनके साथ रहने के लिए तैयार हो जाती हैं. एक अन्य घटना में, एक्टर ने एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी आर्टिस्ट्स (AMMA) की सचिव इदावेला बाबू से सदस्यता आवेदन के लिए संपर्क किया था. उन्होंने कहा कि उसने उन्हें फिल्म एसोसिएशन की सदस्यता के लिए आवेदन करने के बहाने अपने फ्लैट पर बुलाया और उनके साथ शारीरिक दुर्व्यवहार किया. मुनीर ने यह भी कहा कि सत्तारूढ़ माकपा के विधायक एक्टर मुकेश ने उनके प्रस्ताव को ठुकराने के बाद उन्हें सदस्यता देने से इनकार कर दिया था.

    उन्होंने एनडीटीवी को बताया, “मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में बहुत एक्सप्लोइटेशन किया जाता है. मैं इसकी प्रत्यक्षदर्शी और पीड़िता भी हूं. मैं जब चेन्नई गई तो मुझसे किसी ने संपर्क करने की कोशिश नहीं की और न ही किसी ने मुझसे यह पूछा कि आखिर हुआ क्या है.” अपनी पोस्ट में मुनीर ने आगे लिखा, “2013 में, एक प्रोजेक्ट पर काम करते समय इन व्यक्तियों द्वारा मुझे शारीरिक और मौखिक रूप से प्रताड़ित किया गया था. मैंने सहयोग करने और काम जारी रखने की कोशिश की, लेकिन दुर्व्यवहार असहनीय हो गया. अंत में मुझे मलयालम फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने और चेन्नई मूव होने के लिए मजबूर होना पड़ा.

    मैंने एक अखबार के लेख में दुर्व्यवहार के खिलाफ आवाज उठाई थी. अब मैं उस आघात और पीड़ा के लिए न्याय और जवाबदेही की मांग कर रही हूं जो मैंने झेली है. मैं उनके जघन्य कृत्यों के लिए उनके खिलाफ कार्रवाई करने में आपकी सहायता का अनुरोध करती हूं,” मुनीर द्वारा आरोपित एक्टर्स में से एक एक्टर मनियानपिल्ला राजू ने आरोपों की जांच की मांग की है, उनका दावा है कि आरोपों के पीछे कई निहित स्वार्थ हैं. उन्होंने कहा, “कुछ लोग स्थिति का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे. आरोपियों में निर्दोष और दोषी दोनों पक्ष होंगे. इसलिए, एक व्यापक जांच आवश्यक है.

    बढ़ते हुए प्रेशर को देखते हुए मुख्यमंत्री पिनरयई विजयन ने रविवार को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ हाई-लेवल मीटिंग बुलाई और सात सदस्यीय अधिकारियों की स्पेशल टीम बनाई है जो महिला एक्टर पर हो रहे अत्याचारों की जांच करे. एनडीटीवी से बात करते हुए सोनिया मल्हार ने कहा कि पीड़ितों ने बार-बार जांच एजेंसियों के साथ अपनी आपबीती साझा की है. उन्होंने कहा, “हमें केंद्र और राज्य सरकार से तुरंत कार्रवाई की जरूरत है. मुझे लगता है कि बार-बार जो हुआ उसे समझाना बहुत मुश्किल है. हर दिन नई समितियां बनाई जा रही हैं.”

    2017 में एक्ट्रेस पर हमला मामले के बाद केरल सरकार द्वारा गठित न्यायमूर्ति हेमा समिति की रिपोर्ट में मलयालम सिनेमा उद्योग में महिलाओं के उत्पीड़न और शोषण के मामलों का खुलासा किया गया है, जिससे दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है.

    Post Views: 1,505
    breaking news Channai CM appointed investigation team CM Pinarayi Vijayan Des - Vides Facebook Post Film actress accused 4 fellow actors of sexual harassment Film Indresty Hindi Khabar Hindi News Karobar Keral Keral Highcort Latest Khabar Latest news Malyalam Film Actress Raipur Rajya Sarkar Sexual Harassment South Film Jagat Today Today khabar Today news Virel Khabar Virel News दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    सुप्रीम कोर्ट को मिलेंगे 4 नए जज, जजों की संख्या हुई 37, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी

    May 17, 2026

    CG: खाना नहीं बनाने से नाराज बेटे ने किया मां का कत्ल, दिव्यांग महिला की हत्या से इलाके में सनसनी

    May 17, 2026

    CG: दो समधियों में लट्ठम-लाठी: साथ मिलकर दो समधियों ने की पार्टी, फिर करने लगी लड़ाई, एक समधी की मौत

    May 17, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    नई दिल्ली

    सुप्रीम कोर्ट को मिलेंगे 4 नए जज, जजों की संख्या हुई 37, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी

    By DabangMay 17, 20260

    नई दिल्ली:- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देश की न्याय व्यवस्था को मजबूत करने के लिए…

    CG: खाना नहीं बनाने से नाराज बेटे ने किया मां का कत्ल, दिव्यांग महिला की हत्या से इलाके में सनसनी

    May 17, 2026

    CG: दो समधियों में लट्ठम-लाठी: साथ मिलकर दो समधियों ने की पार्टी, फिर करने लगी लड़ाई, एक समधी की मौत

    May 17, 2026

    एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार बस और ट्रेलर में भिड़ंत, 5 की मौत, 22 घायल

    May 17, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.