Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    आकाशीय बिजली के प्रकोप से बचने के लिए आज ही इंस्टाल करें ये खास एप, जानिए बचाव के अन्य तरीके

    June 7, 2026

    सूर्य और प्रशासनिक सेवा: सुशासन का दैवीय अंतर्संबंध

    June 7, 2026

    5 मिनट का यह फुल बॉडी वर्कआउट आपको बना सकता है फिट और हेल्दी, जानिए कैसे

    June 7, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Sunday, June 7
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » करंट लगने से इलेक्ट्रिशियन की मौत, मुआवजे को लेकर मचा हंगामा..
    छत्तीसगढ़

    करंट लगने से इलेक्ट्रिशियन की मौत, मुआवजे को लेकर मचा हंगामा..

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediJanuary 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    डोंगरगढ़ । राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ स्थित सेंट विन्सेंट पल्लोट्टी इंटरनेशनल स्कूल में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. स्कूल के इलेक्ट्रिशियन, जो फाउंटेन की मरम्मत कर रहे थे, करंट की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना के बाद गुस्साए परिजनों और स्थानीय निवासियों ने स्कूल के बाहर जमकर हंगामा किया.

    मुआवजे की मांग को लेकर हुए विरोध के बाद स्कूल प्रशासन ने मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता, नौकरी और बच्चों की मुफ्त शिक्षा देने की घोषणा की.जानकारी के अनुसार, लेख सिंह ठाकुर (38 वर्ष), जो डोंगरगढ़ के प्रतिष्ठित सेंट विन्सेंट पल्लोट्टी इंटरनेशनल स्कूल में इलेक्ट्रिशियन का काम करते थे. वह फाउंटेन की मरम्मत के दौरान पास रखे टुल्लू पंप में आए करंट की चपेट में आ गए. तेज झटके के साथ वह फर्श पर गिर पड़े. वहीं मौके पर मौजूद लोग उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगढ़ ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

    इस घटना की खबर मिलते ही परिजनों और स्थानीय निवासियों में आक्रोश फैल गया. गुस्साए लोगों ने स्कूल के बाहर प्रदर्शन किया और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया.उन्होंने स्कूल प्रशासन से मुआवजे की मांग करते हुए कहा कि मृतक के परिवार को न्याय मिलना चाहिए.शुरुआत में स्कूल प्रशासन ने मुआवजा देने से इंकार कर दिया, जिससे भीड़ का गुस्सा और भड़क गया. परिजनों और लोगों के दबाव के बाद आखिरकार प्रशासन ने मृतक की पत्नी को स्कूल में नौकरी, उनके दो बच्चों को 12वीं तक मुफ्त शिक्षा और 8 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने पर सहमति जताई. मृतक लेख सिंह ठाकुर अपने पीछे पत्नी और दो मासूम बच्चों को छोड़ गए हैं. परिवार पर जैसे दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

    Post Views: 440
    breaking news CG Big Breaking CG BREAKING NEWS Cg Latest News Cg news chhattisgarh Chhattisgarh news Dongrgarh Hindi Khabar Hindi News Latest Khabar Latest news Today Today khabar Today news करंट लगने से इलेक्ट्रिशियन की मौत डोंगरगढ़ दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    आकाशीय बिजली के प्रकोप से बचने के लिए आज ही इंस्टाल करें ये खास एप, जानिए बचाव के अन्य तरीके

    June 7, 2026

    सूर्य और प्रशासनिक सेवा: सुशासन का दैवीय अंतर्संबंध

    June 7, 2026

    5 मिनट का यह फुल बॉडी वर्कआउट आपको बना सकता है फिट और हेल्दी, जानिए कैसे

    June 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    लाइफ स्टाइल

    आकाशीय बिजली के प्रकोप से बचने के लिए आज ही इंस्टाल करें ये खास एप, जानिए बचाव के अन्य तरीके

    By DabangJune 7, 20260

    भारत में कुदरती आफतों से होने वाली मौत का सबसे बड़ा कारण बिजली गिरना है.…

    सूर्य और प्रशासनिक सेवा: सुशासन का दैवीय अंतर्संबंध

    June 7, 2026

    5 मिनट का यह फुल बॉडी वर्कआउट आपको बना सकता है फिट और हेल्दी, जानिए कैसे

    June 7, 2026

    7 जून 2026 का राशिफल: रविवार को जानें क्या कहती है आपकी राशि, पढ़ें भविष्यफल

    June 7, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.