Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बड़ी खबर…सुवेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए सीएम

    May 8, 2026

    CG: टिकट होने के बाद भी इन लोगों नहीं मिलेगी स्टेडियम में एंट्री, IPL मैच से पहले एडवाइजरी जारी, मैदान पहुंचने से पहले जान लें नए नियम

    May 8, 2026

    CG: खंबे से टूटकर लटक रहा था हाईटेंशन तार, करंट की आग में जिंदा जला बाइक सवार

    May 8, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Friday, May 8
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » दिनदहाड़े डबल मर्डर, मां-बेटी की गोली मारकर हत्या, पिता गंभीर रूप से घायल, ये है पूरा मामला
    उत्तरप्रदेश

    दिनदहाड़े डबल मर्डर, मां-बेटी की गोली मारकर हत्या, पिता गंभीर रूप से घायल, ये है पूरा मामला

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediJune 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दिनदहाड़े डबल मर्डर, मां-बेटी की गोली मारकर हत्या, पिता गंभीर रूप से घायल, ये है पूरा मामला

    पटना:- बिहार की राजधानी पटना के आलमगंज थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह 9.15 बजे के आसपास न्यू जाफराबाद कॉलोनी में एक दिल दहलाने वाली घटना ने पूरे शहर को हिलाकर रख दिया। बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने एक परिवार पर अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसमें रिटायर्ड नर्स महालक्ष्मी देवी 61 वर्ष और उनकी 22 वर्षीय बेटी संथाली कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई। महालक्ष्मी के पति धनंजय मेहता 65वर्ष को पैर और हाथ में गोली लगी, और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

    पुलिस के अनुसार, यह सनसनीखेज वारदात जटाही मंदिर के पास न्यू जाफराबाद कॉलोनी में हुई। दो बाइक सवार हमलावर सुबह घर में घुस आए और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अपराधियों ने 8-10 राउंड गोलियां चलाईं, जिससे घर की सीढ़ियों पर खून बिखर गया। घटनास्थल पर एक चाकू और दरांती भी बरामद हुई, जो इस हमले की क्रूरता को दर्शाता है। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए।

    घायल धनंजय मेहता ने अस्पताल में पुलिस को बताया, दो लोग बाइक पर आए थे। अचानक उन्होंने गोलियां चलानी शुरू कर दी। मुझे नहीं पता कि वे कौन थे। प्रारंभिक जांच में मोहल्ले में चल रहे आपसी विवाद को इस हत्याकांड का कारण माना जा रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

    घटना की सूचना मिलते ही आलमगंज थाना पुलिस, सिटी एसपी अखिलेश झा और थाना अध्यक्ष राहुल ठाकुर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से चार कारतूस के खोखे, एक चाकू और एक दरांती बरामद की है। फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) और डॉग स्क्वॉड की टीमें साक्ष्य जुटाने में लगी हैं। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, क्योंकि क्षेत्र में कई कैमरे लगे होने की बात सामने आई है। पुलिस का दावा है कि फुटेज के आधार पर जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    Post Views: 305
    Aalamganj thana Bihar breaking news Crime Crime news Dobul murder Double murder in broad daylight father seriously injured Hatya Hindi Khabar Hindi News Hospital Latest Khabar Latest news Maut mother and daughter shot dead Patana Police Retired nurse Sajish Sansanikhej Thana this is the whole case Today khabar दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    बड़ी खबर…सुवेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए सीएम

    May 8, 2026

    CG: टिकट होने के बाद भी इन लोगों नहीं मिलेगी स्टेडियम में एंट्री, IPL मैच से पहले एडवाइजरी जारी, मैदान पहुंचने से पहले जान लें नए नियम

    May 8, 2026

    CG: खंबे से टूटकर लटक रहा था हाईटेंशन तार, करंट की आग में जिंदा जला बाइक सवार

    May 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    ब्रेकिंग न्यूज़

    बड़ी खबर…सुवेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए सीएम

    By DabangMay 8, 20260

    बंगाल :- सुवेंदु अधिकारी बंगाल के नौवें मुख्यमंत्री होंगे। गृह मंत्री अमित शाह ने स्वयं…

    CG: टिकट होने के बाद भी इन लोगों नहीं मिलेगी स्टेडियम में एंट्री, IPL मैच से पहले एडवाइजरी जारी, मैदान पहुंचने से पहले जान लें नए नियम

    May 8, 2026

    CG: खंबे से टूटकर लटक रहा था हाईटेंशन तार, करंट की आग में जिंदा जला बाइक सवार

    May 8, 2026

    CG: NH-130 पर दर्दनाक हादसा: प्रमोशन के बाद नई जिम्मेदारी संभालने जा रहे SECL अधिकारी की सड़क हादसे में मौत

    May 8, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.