कुशीनगर:- जिले में स्थित एक एक निजी स्कूल संचालक पर स्कूल में पढ़ाने वाली एक शिक्षिका से गलत व्यवहार और दबाव बनाने का आरोप लगा है। संचालक पर सीधा आरोप है कि, उसने महिला स्टाफ से सेक्स की डिमांड की है। मामले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में स्कूल संचालक के रूप में दिनेश राय का नाम सामने आ रहा है, जो ‘द रैंबो लोरेटो अकादमी’ नाम से स्कूल संचालित करता है।
महिला स्टाफ ने किया विरोध, वीडियो वायरल
वायरल वीडियो में एक युवती बार-बार संचालक को उसे छूने से मना करती दिखाई दे रही है। युवती जब कहती है कि वह उनकी बेटी जैसी है, तो वीडियो में संचालक की ओर से आपत्तिजनक जवाब दिया जाता है। युवती यह भी कहती सुनाई देती है कि अगर उनकी इच्छा अधिक है तो वे अपनी पत्नी के पास जाएं। इस पर भी पर संचालक उसे अपने साथ समझौता करने के लिए कहता है।
न्यूज नहीं करता स्वतंत्र पुष्टि
वीडियो सामने आने के बाद मामले को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, न्यूज वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करती है। बावजूद यह वीडियो सोशल मीडिया अपर तेजी से वायरल हो रहा है।

