Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ममता को किया शर्मसार, खाना तैयार होने में देर हुई तो मां को बेटे ने बेरहमी से पीटा

    May 18, 2026

    CG: केंद्रीय गृह मंत्री ने छत्तीसगढ़ के 33 जिलों को दी बड़ी सौगात, इस नई हाई-टेक सेवा से पलक झपकते मिलेगी हर आपातकालीन मदद

    May 18, 2026

    शादी से इनकार करने पर नाबालिक लड़की के दोनों स्तन काट दिए, युवक ने पेड़ से बांधकर की हैवानियत

    May 18, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Monday, May 18
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » डिप्लोमा धारक बन सकेंगे मेडिकल कॉलेजों में शिक्षक, डॉक्टरों ने जताई कड़ी आपत्ति..
    देश विदेश

    डिप्लोमा धारक बन सकेंगे मेडिकल कॉलेजों में शिक्षक, डॉक्टरों ने जताई कड़ी आपत्ति..

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediJanuary 20, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली । मेडिकल कॉलेजों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए नए नियम बनाए गए हैं। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने शिक्षक पात्रता योग्यता के लिए नए दिशा-निर्देशों का एक मसौदा भी जारी किया जिसमें डिप्लोमा धारक को भी मेडिकल कॉलेजों में शिक्षक बनाने का प्रस्ताव है। हालांकि इसके लिए बतौर सीनियर रेजिडेंट का अनुभव होना जरूरी है, लेकिन एनएमसी के इस मसौदे पर डॉक्टरों में काफी नाराजगी है।

    मसौदे पर आपत्ति जताते हुए यूनाइटेड डॉक्टर्स फ्रंट के अध्यक्ष डॉ. लक्ष्य मित्तल ने कहा कि यह मसौदा चिकित्सा शिक्षा की नींव को कमजोर कर रहा है। इसका सीधा असर हमारे देश में स्वास्थ्य सेवा वितरण की गुणवत्ता पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि गैर चिकित्सकों को न तो किसी स्थायी संकाय के रूप में नियुक्त किया जाना चाहिए और न ही इन भूमिकाओं के लिए अनुबंध के आधार पर नियुक्ति मिलनी चाहिए। तेलंगाना मेडिकल काउंसिल के उपाध्यक्ष डॉ. जी श्रीनिवास ने भी कहा कि ऐसी नियुक्तियों से शिक्षा की गुणवत्ता में बाधा आएगी।

    2017 से सीनियर रेजिडेंट के रूप में कर रहा हो काम

    चिकित्सा संस्थानों में संकाय की नियुक्ति के लिए सामान्य मानदंड के अनुसार, सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 2017 से सीनियर रेजिडेंट के रूप में काम कर रहे डिप्लोमा धारक सहायक प्रोफेसर के लिए पात्र हो सकते हैं। इसी तरह एनाटॉमी, बायोकेमिस्ट्री और फिजियोलॉजी विषयों के लिए गैर चिकित्सक सीनियर रेजिडेंट और सहायक शिक्षक बन सकते हैं। हालांकि तीन विषयों के लिए पीएचडी की उपाधि होना अनिवार्य है। यह नियम माध्यमिक अवधि के लिए लागू होंगे जिसका मतलब यह है कि किसी विषय के लिए पर्याप्त शिक्षक उपलब्ध न होने पर यह नियुक्तियां की जा सकती हैं।

    अनुभव के आधार पर शिक्षक बनाना गलत

    नई दिल्ली स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर कबीर का कहना है कि एनएमसी उस डिप्लोमा धारक को नियुक्त करने की मंजूरी दे रहा है जिसने कभी थीसिस नहीं की है। इसके लिए एक एमडी डॉक्टर को कम से कम तीन वर्ष लगते हैं और उसके साथ सीनियर रेजिडेंट की जिम्मेदारी संभालता है।

    इन सबमें एक लंबा वक्त लगता है जिसके बाद ही वह शिक्षक वर्ग में आ सकता है लेकिन सिर्फ अनुभव के आधार पर डिप्लोमा धारक को शिक्षक बनाना चिकित्सा शिक्षा के लिए नुकसान भरा होगा। शिक्षक या फिर डॉक्टरों की कमी को दूर करना जरूरी है लेकिन उसके लिए इस तरह के नियम लागू करना भी उचित नहीं है।

    एमबीबीएस के बाद पीजी डिप्लोमा धारकों को लाभ

    नए दिशा निर्देश उन डिप्लोमा धारकों के लिए हैं जिन्होंने एमबीबीएस के बाद चिकित्सा में स्नातकोत्तर (पीजी) डिप्लोमा लिया है। साल 2017 में एमसीआई ने पीजी डिप्लोमा धारकों को अस्पताल में सीनियर रेजिडेंट के रूप में काम करने की अनुमति दी।

    तब भी डॉक्टरों ने इस फैसले का काफी विरोध किया क्योंकि इससे पहले तक सर्जरी में मास्टर्स (एमएस) या डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (एमडी) पास करने वाले ही इसके पात्र थे और यही कॉलेजों में संकाय सदस्य बनने के लिए योग्यता थी। अब एनएमसी ने इन्हें सहायक प्रोफेसर के रूप में नियुक्त करने का फैसला लिया है।

    Post Views: 565
    Big Breaking Big news breaking news Delhi Hindi Khabar Hindi News Latest Khabar Latest news New Delhi Today Today khabar Today news डिप्लोमा धारक बन सकेंगे मेडिकल कॉलेजों में शिक्षक दबंग राजधानी देश विदेश नई दिल्ली ब्रेकिंग न्यूज
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    ममता को किया शर्मसार, खाना तैयार होने में देर हुई तो मां को बेटे ने बेरहमी से पीटा

    May 18, 2026

    CG: केंद्रीय गृह मंत्री ने छत्तीसगढ़ के 33 जिलों को दी बड़ी सौगात, इस नई हाई-टेक सेवा से पलक झपकते मिलेगी हर आपातकालीन मदद

    May 18, 2026

    शादी से इनकार करने पर नाबालिक लड़की के दोनों स्तन काट दिए, युवक ने पेड़ से बांधकर की हैवानियत

    May 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    मध्यप्रदेश

    ममता को किया शर्मसार, खाना तैयार होने में देर हुई तो मां को बेटे ने बेरहमी से पीटा

    By DabangMay 18, 20260

    रायसेन :- जिस मां ने बेटे को बचपन में अपने हाथों से निवाले खिलाए, उसी…

    CG: केंद्रीय गृह मंत्री ने छत्तीसगढ़ के 33 जिलों को दी बड़ी सौगात, इस नई हाई-टेक सेवा से पलक झपकते मिलेगी हर आपातकालीन मदद

    May 18, 2026

    शादी से इनकार करने पर नाबालिक लड़की के दोनों स्तन काट दिए, युवक ने पेड़ से बांधकर की हैवानियत

    May 18, 2026

    छत्तीसगढ़ में अमित शाह, जगदलपुर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री, सीधे जाएंगे नेतानार

    May 18, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.